{"_id":"6a426b96e2bb6036950b32e3","slug":"shamli-lipstick-tree-falls-on-the-road-three-year-old-child-crushed-to-death-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: सड़क पर गिरा लिपस्टिक का पेड़, नीचे दबकर तीन साल के बच्चे की मौत, पिता समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: सड़क पर गिरा लिपस्टिक का पेड़, नीचे दबकर तीन साल के बच्चे की मौत, पिता समेत तीन घायल
Mon, 29 Jun 2026 06:27 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:27 PM IST
सार
हसनपुर लुहारी गांव निवासी नईम अपने बेटे इजरान को दवा दिलाने के लिए थानाभवन जा रहे थे। थानाभवन-मुजफ्फरनगर मार्ग पर गांव ख्यावड़ी भट्ठे के निकट हादसा हो गया। घालयों को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं मासूम की मौत पर परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इजरान की फाइल फोटो और सड़क पर गिरा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थानाभवन-मुजफ्फरनगर मार्ग पर गांव ख्यावड़ी भट्ठे के निकट सड़क किनारे खड़ा लिपस्टिक का पेड़ अचानक टूटकर गिर गया। पेड़ के नीचे बाइक सवार नईम व उनका तीन वर्षीय पुत्र इजरान दब गए। हादसे में पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता घायल हुए। पेड़ की चपेट में आने से स्कूटी सवार दंपती भी घायल हुए।
विज्ञापन
घर में विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
गांव हसनपुर लुहारी निवासी नईम (35) मजदूरी करता है। सोमवार सुबह वह अपने तीन वर्षीय पुत्र इजरान को थानाभवन दवा दिलाने के लिए बाइक से जा रहे थे। गांव ख्यावड़ी ईंट भट्ठे के निकट पहुंचे तो अचानक सड़क किनारे खड़ा लिपस्टिक का पेड़ टूटकर उनकी बाइक पर गिर गया। हादसे में नईम और उनका पुत्र इजरान घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती नईम।
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान गांव मुल्लापुर निवासी यशपाल अपनी पत्नी मंजू के साथ स्कूटी से मुजफ्फरनगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। वे भी पेड़ की चपेट में आकर स्कूटी समेत सड़क पर गिरकर घायल हुए। आसपास के लोगों ने घायलों को थानाभवन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने इजरान को को मृत घोषित कर दिया।
वहीं नईम को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इजरान इकलौता बेटा था। परिवार में एक गोद ली हुई बेटी है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया और शव को घर ले गए। उधर, सड़क के बीच पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। बाद में जेसीबी से पेड़ को हटवाया गया। इसके बाद यातायात चालू हुआ।
ये भी देखें...
मुतवल्ली हत्याकांड का खुलासा: दो किशोर गिरफ्तार, बोले- आएदिन हमारे साथ कुकर्म करता था नौशाद, इसलिए मार डाला
ये भी देखें...
मुतवल्ली हत्याकांड का खुलासा: दो किशोर गिरफ्तार, बोले- आएदिन हमारे साथ कुकर्म करता था नौशाद, इसलिए मार डाला