{"_id":"69e25991a1f2992f3d0c9909","slug":"shamli-lightning-fell-on-a-young-man-working-in-the-fields-he-died-on-the-spot-his-body-turned-like-coal-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: खेत पर काम करते युवक के ऊपर गिरी बिजली, मौके पर मौत, कोयले जैसा बन गया शरीर; तीन लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: खेत पर काम करते युवक के ऊपर गिरी बिजली, मौके पर मौत, कोयले जैसा बन गया शरीर; तीन लोग झुलसे
Fri, 17 Apr 2026 09:32 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 17 Apr 2026 09:32 PM IST
सार
शामली के गांव लांक में अंकित अपने परिवार के लोगों के साथ खेत पर मजदूरी करने गया था। शाम के समय बारिश होने लगी। बिजली सीधे अंकित के ऊपर आकर गिरी। उस स्थान पर गड्ढा भी हो गया। अंकित के परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
अंकित की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली में शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक में शुक्रवार शाम गेहूं की थ्रेसिंग करने गए मजदूर अंकित कश्यप उर्फ सचिन (22) की बिजली गिरने से मौत हो गई। उसके ताऊ व उनका लड़का चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
गांव लांक निवासी अंकित कश्यप मजदूरी पर अपने ताऊ तेजवीर (55), ताऊ के बेटे ब्रह्मपाल (29) और पड़ोसी सुमित के साथ खेत में मशीन से गेहूं की थ्रेसिंग करने गए थे। शाम को बूंदाबांदी होने पर थ्रेसिंग का काम रोक दिया था। इसी दौरान गरज चमक के साथ बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आकर अंकित गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि अन्य तीनों चपेट में आने से मामूली रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद तीनों को होश आ गया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गिरने से मौके पर गड्ढा भी बन गया था। गंभीर हालत में अंकित को शामली अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग की टीम भी गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अंकित की शादी करीब पांच महीने पहले नवंबर 2025 में हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता भी मजदूरी पर कहीं बाहर गए हुए हैं, उन्हें हादसे की जानकारी दे दी गई है। युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल है और गांव में शोक छाया हुआ है।