Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Leopard attacks labourer working in the field in Kandhla, seriously injured, villagers terrified

Shamli: कांधला में खेत में काम कर रहे मजदूर पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर घायल, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 19 Dec 2024 04:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 19 Dec 2024 04:08 PM IST
सार

शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में खेत पर कार्य कर रहे मजदूर पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन
Shamli: Leopard attacks labourer working in the field in Kandhla, seriously injured, villagers terrified
माैके पर जांच के लिए पहुंची वन विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र में खेत पर कार्य कर रहे मजदूर पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को कांधला कस्बे के सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद  उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन


गांव डांगरोल में एक बार फिर तेंदुए का आतंक देखने को मिला है, जहां पर खेत पर काम कर रहे  किसान अशोक कुमार के नौकर झारखंड निवासी धर्म सिंह सुबह जल्दी उठकर खेत पर कार्य करने के लिए गया था।
विज्ञापन
Trending Videos

किसान अशोक कुमार ने बताया कि उस पर अचानक किसी जानवर ने हमला कर दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया किसान अशोक कुमार ने इस पूरे मामले की जानकारी वन विभाग को दी ।जिसके बाद सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। मौके पर तेंदुए के पैर के निशान भी मिले हैं।

किसान अशोक अंदाजा लगाया कि उसके नौकर पर तेंदुए ने ही हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल किया है। किसान अशोक कुमार के नौकर पर हुए इस हमले के बाद अब अन्य किसानों को भी जंगल में तेंदुए का डर सता रहा है और वह खेत पर जाने से कतरा रहे।

 इससे पहले भी कई बार तेंदुए के आतंक के चलते कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। और काफी नुकसान झेल चुके हैं।लेकिन वन विभाग इस मामले में कोई भी ठोस कार्रवाई करने में असफल रहा है 
अब तेंदुआ को पकड़ने के लिए टीम लगी है लेकिन कोई सफलता नहीं अभी मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed