फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Khalistani terrorist Parvinder appeared in court on Thursday, was caught while breaking jail

Jail Break case: खालिस्तानी आतंकी परविंदर की बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेशी, बरामद हुए थे ऑटोमेटिक हथियार

Wed, 09 Apr 2025 05:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 09 Apr 2025 05:26 PM IST
सार

Shamli Court News: पंजाब की जेल तोड़कर भाग रहे खालिस्तानी आतंकी परविंदर उर्फ पिंदा को शामली पुलिस ने हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वह बठिंडा जेल में बंद है।

विज्ञापन
Shamli: Khalistani terrorist Parvinder appeared in court on Thursday, was caught while breaking jail
परविंदर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की नाभा जेल ब्रेक करने के मास्टरमाइंड खालिस्तानी आतंकी परविंदर उर्फ पिंदा की अवैध हथियारों के मुकदमे में बृहस्पतिवार को कोर्ट में तारीख है। कचहरी चौकी पुलिस ने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है।

विज्ञापन


26 नवंबर 2016 को पंजाब की नाभा जेल तोड़कर खालिस्तानी लिब्रेशन फ्रंट के चीफ सहित पांच कैदियों को जेल से छुड़ाने के बाद देहरादून भागते समय खालिस्तानी आतंकी परविंदर उर्फ पिंदा को कैराना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से स्वचालित हथियार व दर्जनों फर्जी आईडी बरामद हुई थी। कैराना पुलिस ने परविंदर के विरुद्ध फर्जी आईडी व अवैध हथियारों के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे। 
विज्ञापन


वर्तमान में परविंदर उर्फ पिंदा पंजाब की बठिंडा जेल में सजा काट रहा है। अवैध हथियारों के मुकदमे में बृहस्पतिवार को परविंदर उर्फ पिंदा की सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट में तारीख लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed