फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Jayant Singh met Ankit's family; stated that two killers have been eliminated, action will be taken

शामली: अंकित के परिजनों से मिले जयंत सिंह, बोले- दो हत्यारे ढेर, बाकी पर भी होगी कार्रवाई, सरकार गंभीर

Mon, 31 Aug 2026 12:26 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 31 Aug 2026 12:26 PM IST
सार

शामली के बंतीखेड़ा निवासी गायक अंकित बालियान के दो हत्यारों सुमित और मोहित को पुलिस व एसटीएफ ने सोमवार तड़के ढेर कर दिया। इस मामले में दो बदमाश सत्यम और आर्यन अभी फरार है। जयंत सिंह ने कहा कि पीड़ितों को इंसाफ मिलेगा, सरकार गंभीर है। 

विज्ञापन
Shamli: Jayant Singh met Ankit's family; stated that two killers have been eliminated, action will be taken
अंकित के परिजनों से मुलाकात करते चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह सोमवार को शामली के गांव बंतीखेड़ा पहुंचे और अंकित बालियान के पिता सतबीर फौजी व अन्य परिजनों से मुलाकात की। जयंत ने कहा कि सरकार इस मामले पर पूरी तरह गंभीर है। आज दो हत्यारों को एनकाउंटर में मारा गया है, बाकी हत्यारों और साजिश करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन

 

 

रालोद सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने अंकित के पिता सतबीर सिंह से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिवार को सांत्वना दी। जयंत सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी और पार्टी की संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।


 

जयंत सिंह ने कहा कि अंकित एक कलाकार था और उसकी सुनियोजित तरीके से हत्या की गई। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और पुलिस हत्याकांड की जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था तभी कायम रह सकती है, जब लोगों का व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।


 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इस मामले को लेकर उनकी बातचीत हुई थी। मुख्यमंत्री इस घटना को लेकर गंभीर थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रयास पहले दिन से ही जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने का रहा है।
 

जयंत सिंह ने कहा कि आज के समय में पुलिस को अपना काम करने की पूरी आजादी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों तक जल्द पहुंचेगी और परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करेगी। परिजनों से मुलाकात के दौरान जयंत सिंह ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वह इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं और न्याय की लड़ाई में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

ये भी देखें...
दो बदमाश ढेर: अंकित के पिता बोले- योगी सरकार पर था भरोसा, मगर इंसाफ अभी आधा, सभी हत्यारों का हो एनकाउंटर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed