UP: ISI एजेंट को लेकर सामने आया बड़ा सच, पाकिस्तान में बैठकर कर रहा ये हरकत, SP बोले- आरोपी जल्द होंगे अरेस्ट
Shamli News : ISI एजेंट को लेकर एक बड़ा सच सामने आया है। आरोपी पाकिस्तान में बैठकर ये हरकत कर रहा है। वहीं, एसपी का कहना है कि फरार आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।
विस्तार
आईएसआई एजेंट कलीम प्रकरण में पुलिस और एसटीएफ अभी भी फरार चल रहे आरोपी तहसीम और सहारनपुर के सिम विक्रेता युसुफ समशी को पकड़ने में नाकाम है। पुलिस को जांच में पता चला है कि पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट अभी भी तहसीम और युसुफ द्वारा उपलब्ध कराए एक सिम का प्रयोग कर रहे हैं। व्हाट्सएप भी उस पर चलाया जा रहा है।
पुलिस और एसटीएफ ने हाल ही में शामली के नौ कुआं रोड के रहने वाले कलीम को पकड़ा था। दावा किया था कि कलीम आईएसआई एजेंट है और पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट दिलशाद मिर्जा के संपर्क में था। कलीम का भाई तहसीम भी आईएसआई के संपर्क में है। व्हाटस्एप पर भारत के सैन्य क्षेत्रों और अन्य स्थानों के फोटो भी भेजे थे। जांच में सामने आया था कि सहारनपुर का रहने वाला युसुफ समशी भी दोनों के संपर्क में रहकर फर्जी सिम उपलब्ध करा रहा था।
यह भी पढ़ें: Meerut: शोहदों से परेशान गर्ल्स कॉलेज ने बदला समय, अमर उजाला की खबर पर DGP ने लिया संज्ञान, दौड़ी फोर्स
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभी भी दिलशाद मिर्जा या फिर कोई अन्य तहसीम या फिर युसुफ द्वारा दिए गए सिम को पाकिस्तान में चला रहे हैं। व्हाट्सएप का भी प्रयोग किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: जज के भतीजे की हत्या का खुलासा: बचपन के दोस्त निकले हत्यारोपी, सामने आई मर्डर की ये बड़ी वजह
एसपी अभिषेक का कहना है कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश में शामली के अलावा सहारनपुर में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। गिरोह में शामिल सभी सदस्य जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।