फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Industrial training center employee dies under suspicious circumstances, chaos among family members

Shamli: औद्योगीय प्रशिक्षण केंद्र के कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 16 Dec 2023 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Dec 2023 11:17 AM IST
सार

शामली जनपद के कांधला थानाक्षेत्र में एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह ड्यूटी पर न पहुंचने पर साथियों को उसकी मौत की जानकारी लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
Shamli: Industrial training center employee dies under suspicious circumstances, chaos among family members
Shamli police - फोटो : Amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में कांधला थानाक्षेत्र में औद्योगीय प्रशिक्षण केंद्र में एक कर्मचारी का शव कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कांधला थाना क्षेत्र के गांव पंजोंखरा के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित चौधरी चरण सिंह बहु औद्योगीय प्रशिक्षण केंद्र में एक कर्मचारी का शव कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

गांव पंजोखरा में खादी ग्राम उद्योग चौधरी चरण सिंह बहुउद्योगीय केंद्र में महाराष्ट्र प्रदेश के गांव उवुलोये जनपद दुर्ग,थाना मालवन निवासी सुनील सिरंवाडकर उम्र 52 वर्ष पुत्र दाताराम सहदेव लिपिक के पद पर तैनात था।

देर शाम जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो कर्मचारियों के द्वारा कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो लिपिक का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। अन्य कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक पविंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कर्मचारी की मौत की जानकारी प्राप्त करने के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि खादी ग्राम उद्योग प्रशिक्षण केंद्र में एक कर्मचारी की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से सैंपल लेकर लैब के लिए भेज दिए हैं।पीएम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed