फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Huge fire broke out in a clothes shop, brought under control after a lot of effort

Shamli: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Sat, 15 Mar 2025 11:04 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 15 Mar 2025 11:04 AM IST
सार

 शामली जनपद में कांधला कसबे की मीरदगान मार्केट में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कपड़े की दुकान में आग लग गई।

विज्ञापन
Shamli: Huge fire broke out in a clothes shop, brought under control after a lot of effort
कपड़े की दुकान में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में कांधला कसबे की मीरदगान मार्केट में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी फैजान की कपड़े की दुकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


कसबे के मोहल्ला खैल निवासी फैजान पुत्र असलम की मीरदगान मार्केट में कपड़ों की दुकान है। बताया कि शनिवार की सुबह वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो अंदर से धुंआ उठता देखा। शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


शटर को खालकर किसी तरह आग पर काबू किया। आग लगने के कारण दुकान के अंदर रखे कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए। दुकानदार ने करीब तीन लाख का नुकसान बताया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed