फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: History-sheeter threatened, farmer died in shock, know who is history-sheeter Bijendra Tuinya

Shamli: हिस्ट्रीशीटर ने दी धमकी, सदमे में किसान की मौत, जानें कौन है हिस्ट्रीशीटर बिजेंद्र टुईंया

Fri, 06 Sep 2024 06:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 06 Sep 2024 06:15 PM IST
सार

हत्या के मुकदमे में पैरवी करने पर हिस्ट्रीशीटर ने धमकी दे दी। इस सदमे में आकर बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Shamli: History-sheeter threatened, farmer died in shock, know who is history-sheeter Bijendra Tuinya
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

गांव फतेहपुर में हत्या के मामले में पैरवी न करने की धमकी देने पर सदमे में आए किसान हरपाल की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 

गांव फतेहपुर निवासी निरंकार सिंह ने बाबरी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह घेर की गैलरी में अपने पिता हरपाल सिंह के साथ बैठा था। उसी समय गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर बिजेंद्र टुईंया आया और उसके साथ गाली गलौज की। उसके बाद भाई कपिल की हत्या के मुकदमे की पैरवी न करने की चेतावनी दी। आरोपी ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में धमकी से सदमे में आए उसके 68 वर्षीय पिता हरपाल सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पीड़ित ने हिस्ट्रीशीटर की धमकी देने पर सदमे में पिता की मौत होने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

तीन साल पहले नाले में मिला था मृतक के बेटे का शव 
निरंकार ने बताया तीन साल पहले 2021 में उसके भाई कपिल का शव नाले में पड़ा मिला था। उसने बाबरी थाने पर हिस्ट्रीशीटर बिजेंद्र, उसकी पत्नी सरिता और गांव के पवन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। निरंकार ने बताया कि यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed