फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Hindu mahapanchayat will be held in case of conversion of teenager by accused Rashid

हिंदू महापंचायत आज: किशोरी की बरामदगी न होने पर भारी आक्रोश, राशिद पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Thu, 22 Jun 2023 12:23 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Jun 2023 12:23 AM IST
सार

UP News : शामली के एक गांव में आज हिंदू महापंचायत होगी। किशोरी की बरामदगी न होने पर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने गांव के ही राशिद नाम के युवक पर किशोरी को भगाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Shamli: Hindu mahapanchayat will be held in case of conversion of teenager by accused Rashid
धर्म परिवर्तन

विस्तार

शामली में किशोरी की बरामदगी को लेकर आज यानी बृहस्पतिवार को हिंदू महापंचायत होगी। हिंदू संगठन महापंचायत के आयोजन पर अड़े हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस ने बुधवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


बाबरी थाना क्षेत्र के गांव से एक निवासी किशोरी तीन माह पूर्व बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव में अपने मामा के यहां गई थी। किशोरी के पिता ने छपरौली थाने में अपने गांव के राशिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोपी पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाकर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का मामला दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


बागपत पुलिस अभी तक किशोरी को बरामद नहीं कर पाई है। राशिद भी फरार है, जिससे हिंदू संगठनों में रोष है। इसे लेकर 22 जून को किशोरी के गांव में हिंदू महापंचायत का एलान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लव जिहाद पर बड़ा बयान: फिर BJP सांसद पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, खूब हुई तीखी बहस, जानिए वजह

इस मामले में आरोपी पक्ष ने किशोरी के परिजनों को धमकी दी थी कि उनकी दूसरी पुत्री का भी घर से अपहरण कर लेंगे। जिस पर बाबरी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि फरार चल रहे आरोपी नौशाद व परवेज को पुलिस ने बुधवार को गांव गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें: लव जिहाद पर बड़ा बयान: फिर BJP सांसद पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, खूब हुई तीखी बहस, जानिए वजह

हर हाल में होगी महापंचायत
बघरा आश्रम के संस्थापक स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि मुस्लिम समुदाय का चार बच्चों का पिता राशिद बहला-फुसलाकर किशोरी को ले गया। धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह कर लिया। इसकी रिपोर्ट किशोरी के पिता ने दर्ज कराई है। दस दिन बीत जाने पर भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई है। जिसके चलते हिंदू संगठनों ने बृहस्पतिवार को महापंचायत का एलान किया हुआ है। हर हाल में महापंचायत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed