फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli has been in need of a modern bus stand and workshop since 43 years.

Shamli News: 43 साल से शामली को आधुनिक बस अड्डा, कार्यशाला की दरकार

Sat, 06 Apr 2024 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 06 Apr 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Shamli has been in need of a modern bus stand and workshop since 43 years.
शामली में चुनावी चर्चा करते व्यपारी
शामली। जिले में तीन हाईवे, दो ग्रीन फील्ड काॅरिडोर का निर्माण हो चुका है। किंतु जिले में यूपी रोडवेज का आधुनिक बस अड्डा नहीं बना है। सड़कों पर ही निगम की बसें खड़ी होती है जिस कारण शहर में जाम के हालात बने रहते हैं। शाम ढलते ही दूसरे जिले और प्रांतों में जाने के लिए निगम की बसे उपलब्ध नहीं है। शामली डिपाे की कार्यशाला न होने से आम सवारियों को दूसरे जिलो की डिपो की बसों पर निर्भर रहना पड़ता है। चुनावी चर्चा में व्यापारियों ने शामली में आधुनिक बस अड्डा और निगम की डिपो कार्यशाला की मांग की है।
विज्ञापन


अफसर कार्यशाला प्रोजेक्ट को कर चुके है निरस्त
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम गर्ग के अनुसार रोडवेज डिपो कार्यशाला निर्माण के लिए डीएम की मौजूदगी में जिला व्यापार बंधु की बैठक हुई थी, जिसमें व्यापारियों ने अड्डे की मांग उठाई थी। मुजफ्फरनगर रोड पर फतेहपुर गांव में डिपो कार्यशाला की भूमि खरीद के लिए 47 लाख रुपये जिला प्रशासन को मिल चुके हैं। जिला प्रशासन यूपी रोडवेज को भूमि वर्ष 2015 में कब्जा दिला चुका है। 2020 में पानीपत-खटीमा हाईवे निर्माण में डिपो कार्यशाला की 315 वर्ग मीटर भूमि चली जाने से निगम के एमडी डाॅ. संजय कुमार फतेहपुर गांव में डिपो कार्यशाला को निरस्त करा चुके हैं। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से लेकर दयाशंकर सिंह तक आधुनिक बस अड्डा और डिपो कार्यशाला बनाने का आश्वासन दे चुके हैं मगर मांग पूरी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

जाम खत्म करने के लिए आधुनिक बस अड्डा जरूरी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष धीमान के अनुसार बस अड्डा शहर के बीच में आ जाने से वाहनों का जाम लगा रहता है। आधुनिक बस अड्डा शहर के बीच में बनाया जाए। आधुनिक बस अड्डे और डिपो कार्यशाला की मांग को सरकार पूरी करें। बाईपास चालू हो चुका है। बस अड्डा बनने के बाद सवारियाें को हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड के लिए बसें मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार आधुनिक बस अड्डा, डिपो कार्यशाला जरूरी
व्यापारी नरेश अग्रवाल के अनुसार शहर में आधुनिक बस अड्डा, डिपो पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। डिपो का निर्माण होने से निगम की 100 बसें शामली को मिलेगी। धार्मिक स्थलों पर जाने की सुविधा मिलेगी। यूपी रोडवेज का आधुनिक बस अड्डा बनाया जाए। जनप्रतिनिधियों से बस अड्डा और कार्यशाला बनाए जाने की मांग है


आगरा, लखनऊ मथुरा समेत लंबी दूरी की बसें मिले
बस अड्डा और डिपो कार्यशाला बनने से लखनऊ, आगरा, दिल्ली, हरिद्वार की बस मिलेगी। व्यापारियों और मंढी आढ़तियों को लाभ मिलेगा। दूसरे डिपो की बसों का इंतजार नहीं करना पडेगा। व्यापारी महेश धीमान, मंडी आढ़ती राजेश संगल, व्यापारी आकाश गोयल, मिठाई विक्रेता पवन गोयल, कपड़ा व्यापारी नरेश कुमार, वैभव गोयल आदि ने जल्द मांग पूरी करने की बात उठाई। कहा कि तभी व्यापारियों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed