फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Harsh firing Video with licensed and illegal weapons goest viral

शामली : लाइसेंसी और अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान

Mon, 28 Jun 2021 10:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 28 Jun 2021 10:12 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो शामली के एक मोहल्ले का बताया गया है, जो कई दिन पुराना है।

विज्ञापन
Shamli: Harsh firing Video with licensed and illegal weapons goest viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में सोशल मीडिया पर लाइसेंसी और तमंचे से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। वीडियो में तीन लोग फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो किसी शादी के मौके का है, जिसमें तीन युवक हर्ष फायरिंग कर रहे हैं, जिसमें दो युवक लाइसेंसी रिवाल्वर व एक युवक तमंचे से फायरिंग करता दिख रहा है।
विज्ञापन


यह वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो शामली के एक मोहल्ले का बताया गया है, जो कई दिन पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया गया है। कोतवाली पुलिस को आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


विदित हो कि रविवार को भी सोशल मीडिया पर युवक का अवैध हथियारों के साथ वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed