फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: groom refused to marry for not getting car in dowry, people hostage barat

Shamli: कार मांगी, दुल्हन का काली बताकर शादी से किया इनकार, दूल्हे समेत छह को बनाया बंधक, फिर ऐसे बनी बात

Wed, 11 Oct 2023 07:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, shamli
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, shamli Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 Oct 2023 07:51 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में मंगलवार को एक शादी में दूल्हे समेत छह बरातियों को बंधक बना लिया गया। वजह थी कि दूल्हे ने एन वक्त पर शादी से इनकार करते हुए दुल्हन का काली बताकर दहेज में कार की मांग कर दी। मांग पूरी न करने पर शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद बाद मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। 

विज्ञापन
Shamli: groom refused to marry for not getting car in dowry, people hostage barat

विस्तार

शामली के चौसाना थानाक्षेत्र के खोड़समा गांव में दहेज में कार मांगने के बाद दुल्हन को काली बताकर शादी से इनकार करने के मामले में नया मोड़ आ गया। दुल्हन का फूफा दुल्हन से अपने बेटे की शादी करने को तैयार हो गया। गांव में ही सुबह के समय पंचायत बैठी। पंचायत में सभी ने सर्वसम्मति से फिरदौस की शादी फूफा के लड़के से करने का निर्णय लिया। दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे बने दानिश को तोहफे में आल्टो कार दी।

विज्ञापन

 

चौसाना के गांव खोडसमा में शादी मे कार मांगने को लेकर दुल्हा और दुल्हन पक्ष में मंगलवार को विवाद हो गया था। गुस्साएं दुल्हन पक्ष ने दूल्हे, उसके पिता समेत 6 को बंधन बना लिया था। बाद में पांच घंटे तक हुई पंचायत में निर्णय लिया गया था कि दहेजलोभियों से बेटी की शादी नहीं करेंगे। दहेज में दिए गए सामान और रुपये लड़का पक्ष वापस देगा। लड़के पक्ष ने सामान और रुपये भी वापस दे दिए थे।

बुधवार की सुबह ग्रामीणों और लड़की पक्ष के लोगों की पंचायत हुई। जिसमें लड़की का फूफा ताहिर अपने बेटे दानिश से बेटी की शादी करने को तैयार हो गया। जिस पर सभी ने हामी भर दी। बुधवार को सहारनपुर के नकुड़ के रहने वाले दानिश पुत्र ताहिर से फिरदौस की शादी कर दी गई। जिसमें लड़की के पिता ने अपनी बेटी को एक आल्टो कार तोहफे में दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारात में पहुंचे लोगों का ग्रामीणों ने स्वागत भी किया। चौकी प्रभारी राहुल कादयान का कहना है कि अब लड़की पक्ष ने सहारनपुर के लड़के से उसकी शादी कर दी है। दोनों पक्ष शादी से खुश है।

फैसले के पैसे से खरीदकर तोहफे में दी कार
चौसाना। दुल्हन के पिता इलियास ने बताया कि फैसले में मिले करीब साढ़े 4 लाख रुपये में आल्टो कार खरीदी, जिसे तोहफे में दूल्हे को दिया गया। परिवार के सभी सदस्य खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed