फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli got the third place in the state in Nipun

Shamli News: निपुण में शामली ने प्रदेश में पाया तीसरा स्थान

Thu, 22 Jun 2023 05:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 22 Jun 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
Shamli got the third place in the state in Nipun
- 75 प्रतिशत बच्चे जनपद में हो चुके है निपुण, मेरठ, सहारनपुर को छोड़ा पीछे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जनपद शामली ने बच्चों को निपुण करने में सफलता हासिल की है और प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यहां अभी तक 75 प्रतिशत बच्चों को निपुण किया जा चुका है। शिक्षक लगातार बच्चों को निपुण करने की तरफ ध्यान दे रहे हैं।
कोरोना काल में शिक्षा से वंचित रहे छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार ने निपुण करने का निर्णय लिया था। जिसके बाद शिक्षकों को कक्षा एक से तीन तक के छात्र-छात्राओं को निपुण करने के आदेश दिए थे। पिछले वर्ष से शिक्षकों ने उनको निपुण करना शुरू कर दिया था। शासन से जारी हुई लिस्ट में शामली ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है, क्योंकि यहां अभी तक 75 प्रतिशत बच्चे निपुण हो चुके हैं।
विज्ञापन

शामली ने मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद सहित कई बड़े जनपदाें को पीछा छोड़ा है। पहले नंबर पर वाराणसी ने शत प्रतिशत बच्चे निपुण कर पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे नंबर पर कासगंज ने 95 प्रतिशत, चौथे स्थान पर कानपुर नगर ने 62 प्रतिशत और पांचवें स्थान पर कुशीनगर ने 62 प्रतिशत बच्चों को निपुण किया है। बीएसए कोमल का कहना है कि जल्द ही सभी बच्चों को निपुण किया जाएगा और इसके लिए वह खुद स्कूल में जाकर निरीक्षण करतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed