फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Gang rape accused died during treatment in Meerut, was sent to jail on 21 November

Shamli: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी की मेरठ में उपचार के दौरान मौत, 21 नवंबर को भेजा गया था जेल

Tue, 05 Dec 2023 12:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/ मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/ मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Dec 2023 12:00 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद निवासी आरोपी की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। 21 नवंबर को आरोपी को जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
Shamli: Gang rape accused died during treatment in Meerut, was sent to jail on 21 November
Shamli Police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि जिले के गैंगरेप के आरोप में बनतीखेड़ा निवासी शाहिद उर्फ भोलू को 21 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजन मेरठ रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: चिकित्सकों की हड़ताल का डर या नहीं मिला फोर्स? हॉस्पिटल में सीलिंग की कार्रवाई टली, दिया समय
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव  निवासी नाबालिक से गैंगरेप के मामले में मुजफ्फरनगर जेल में बंद शामली के बनतीखेडा के आरोपी की बीमारी के कारण मौत हो गई। पीड़िता ने 30अक्टूबर को तहरीर देकर गांव निवासी तीन लोगों पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप का आरोप लगाया था। आरोप था कि आरोपियो ने अश्लील फोटो वायरल करने की भी धमकी दी थी।


बाबरी थाना पुलिस ने एक आरोपी शाहिद उर्फ भोलू को 21 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को आरोपी शाहिद उर्फ भोलू को मुजफ्फर नगर  जिला कारागार से बीमारी के चलते  मेरठ मेडिकल मे भर्ती कराया गया। जहां देर रात शाहिद उर्फ भोलू की मौत हो गई। परिजन सूचना पर मेरठ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed