फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli fruits will prove their sweetness in foreign countries

Shamli News: विदेशों में मिठास का लोहा मनवाएंगे शामली के फल

Thu, 27 Feb 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Shamli fruits will prove their sweetness in foreign countries
गंगेरू में किसान द्वारा स्थापित किया गया किसान गोदाम। सौजन्य: किसान
शामली। जिले के किसानों के लिए एक और खुशखबरी है। जल्द ही यहां पर उगाई जाने वाली नाशपाती,आम, पपीता, तरबूज, खरबूजा और सब्जियां ओमान, आस्ट्रेलिया, दुबई, सऊदी अरब और अन्य शहरों में सप्लाई होगी। इसके लिए कृषि विभाग के सहयोग से शामली के दो किसान मंजर अब्बास और सुभाष ने विदेशी कंपनी से करार किया है। अगले माह से देश के साथ-साथ विदेशी कई शहरों में फल, सब्जियां सप्लाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि जिले में गन्ने की खेती अधिक होती है लेकिन कैराना, कांधला, जलालाबाद और शामली क्षेत्र में हजारों किसान नाशपाती, आम, पपीता आदि फल और सब्जियों की खेती करते हैं। यहां के फल दिल्ली, हरियाणा में सबसे अधिक सप्लाई किए जाते हैं।
विज्ञापन

एडीएम संतोष कुमार ने बताया कि गंगेरू गांव के प्रगतिशील किसान मंजर अब्बास और कांधला के सुभाष ने फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) बना रखा है। इसमें 700 से अधिक किसानों को जोड़ रखा है। यह किसान तरबूज और खरबूजा की बागपतिया और जोनपुरिया किस्म उगाते हैं। बागपतियां खरबूजा सफेद और खाने में मीठा होता है। सबसे अधिक मांग बागपतिया खरबूजे की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा देशी, नाशपाती और पपीते की देसी, आम की दशहरी, चौसा, हजरी, लंगड़ा, सब्जियों में फूल गोभी, हरी धनिया, गोभी, बैंगन, आलू, लहसुन, अदरक आदि किस्म उगाते हैं। उक्त किसानों को देश के साथ-साथ विदेशों तक बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए विदेशी कंपनी से किसानों ने करार किया है, जल्द ही उक्त फलों, सब्जियों को ओमान, आस्ट्रेलिया, दुबई, सऊदी अरब और अन्य शहरों में सप्लाई होगा। संवादल

गंगेरू में किसान द्वारा स्थापित किया गया किसान गोदाम। सौजन्य: किसान

गंगेरू में किसान द्वारा स्थापित किया गया किसान गोदाम। सौजन्य: किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed