Shamli: छात्रों की पिटाई से फल व्यापारी की बेटे की हालत बिगड़ी, पांच पर रिपोर्ट, इस बात पर हुई थी मारपीट
शामली में दिल्ली रोड पर दो छात्र गुटों में हुई मारपीट के दाैरान छात्रों की पिटाई से फल व्यापारी की बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में पांच छात्रों पर रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच पड़ताल जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली शहर के दिल्ली रोड पर सोमवार को दोपहर के समय छात्र गुटों के बीच हुए संघर्ष के मामले में फल व्यापारी शाहिद के बेटे शाहनूर की छात्रों ने बेरहमी से पिटाई की थी। जिससे युवक की हालत गंभीर बनी है। मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पांच नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दरअसल, सोमवार को दोपहर के समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें दिल्ली रोड पर सिटी ग्रीन के पास कुछ छात्र युवक को बेहरमी से पीटते नजर आ रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। छात्र कौन थे? किसे पीट रहे थे इसका पता नहीं लग सका था।
अब शहर के गांधी चौक के रहने वाले असलम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई शाहिद फल व्यापारी है। 2 सितंबर को दोपहर 2:15 बजे उसका भतीजा शाहनूर(23) शामली के बड़ा बाजार से मोहल्ला सलेक विहार में बाइक पर सवार होकर जा रहा था। सिटी ग्राम के पास कुछ छात्र आपस में झगड़ा कर रहे थे।
छात्रों ने बाइक को रुकवाकर शाहनूर के साथ पहले तो गाली-गलौज की। इसके बाद लिलौन के रहने वाले शौर्य, निखिल, रवि, नैतिक सल्फा और अन्य ने लाठी डंडों, लोहे की राड और अन्य से हमला बोल दिया। मृत समझकर आरोपी मौके से फरार हो गए।घायल को पहले उपचार के लिए शामली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। छात्र की हालत गंभीर बनी है।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के पहुंचने से पहले छात्र फरार हो गए। छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।