फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: The girl conspired to trap two youths from another community, VHP workers also beat her up

Meerut: युवती ने दूसरे समुदाय के दो युवकों को साजिशन फंसाया, विहिप कार्यकर्ताओं ने भी पीटा, ऐसे सामने आया सच

Sun, 31 May 2026 11:23 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 31 May 2026 11:23 AM IST
सार

बुलंदशहर की युवती ने मेरठ निवासी जीशान और शाहनवाज के खिलाफ नशीला पदार्थ देने का आरोप लगा दिया। साथ ही पिटवाकर पुलिस को सौंप दिया। शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि युवती ने अपने साथी नकुल के कहने पर युवकों को फंसाया है। 

विज्ञापन
Meerut: The girl conspired to trap two youths from another community, VHP workers also beat her up
पुलिस ने की जांच। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मेडिकल थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के बहाने एक युवती को बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। विहिप पदाधिकारियों ने कार सवार दो मुस्लिम युवकों को दबोचकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस की प्राथमिक जांच में पूरा मामला झूठा और युवकों को फंसाने की साजिश सामने आई।
विज्ञापन

 

बुलंदशहर निवासी युवती मेरठ के भोपाल विहार क्षेत्र में किराए पर रहकर नौकरी तलाश रही थी। आरोप है कि एक सप्ताह पहले फोन के जरिए उसकी मुलाकात जीशान से हुई। शनिवार को जीशान अपने दोस्त शाहनवाज के साथ कार से युवती को लेने गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल के पास पहुंचा। वहां से वे भावनपुर गए, जहां आरोपियों ने मिठाई और कोल्डड्रिंक खरीदी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कोल्डड्रिंक पीने के बाद युवती को चक्कर आने लगे। इसके बाद आरोपी उसे लेकर वापस जागृति विहार एक्सटेंशन पहुंचे। इसी बीच सूचना पाकर विहिप के पदाधिकारी आशीष गुप्ता व अंकित सैनी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार रोककर दोनों युवकों की पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।
 
विज्ञापन

बदला लेने के लिए रची गई थी कहानी
जब पुलिस ने युवती से गहन पूछताछ की तो मामले में चौंकाने वाला मोड़ आया। जांच में सामने आया कि युवती के परिचित नकुल ने आरोपी जीशान को किसी पुरानी रंजिश में फंसाने के लिए नौकरी का यह पूरा नाटक रचा था और युवती को इस साजिश में शामिल किया था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि दोनों युवक फिलहाल हिरासत में हैं। वहीं झूठी सूचना देकर साजिश रचने वाले आरोपी नकुल की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी देखें...
Meerut: कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी एक महीने से लापता, आखिरी बार पंजाब में मिली थी लोकेशन, अनहोनी की आशंका

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed