फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Five year old innocent boy was playing outside the house, bitten by a snake

Shamli: घर के बाहर खेल रहा था पांच साल का मासूम, सांप ने डंस लिया

Mon, 05 Aug 2024 05:44 PM IST
शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 05 Aug 2024 05:44 PM IST
सार

ऊन क्षेत्र के गांव मुंडेट खादर में पांच साल के बालक काे सांप ने डंस लिया। 

विज्ञापन
Shamli: Five year old innocent boy was playing outside the house, bitten by a snake
काले रंग का सांप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊन क्षेत्र के गांव मुंडेट खादर में सांप के काटने से पांच वर्षीय बालक की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते उसे शामली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव मुंडेर खादर निवासी ऋतिक (5) पुत्र नितिन अपने घर के बाहर खेल रहा था। बताया गया कि तभी काले रंग के सांप ने उसके पैर में काट लिया। 

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप अकसर बिल से बाहर निकल आते हैं। अगर किसी को सांप काट लेता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। झाड़ फूंक व टोना-टोटका आदि के चक्कर में कतई न पड़ें। अस्पताल में समय पर पहुंचकर उपचार कराएं। 
विज्ञापन



 

इस तरह करें बचाव
1. बरसात के मौसम में बाहर निकलते समय जूते, मोटे कपड़े की पैंट आदि पहनें।
2. सांप दिखने पर पास न जाए और न ही उसे मारने की कोशिश करें, उसे बचकर जाने दें। हलचल एवं कंपन आदि से सांप दूर भागते हैं।
3. सर्पदंश पर घबराए नहीं, आराम से लेट जाएं, कपड़े ढीले कर दें। चूड़ी, कड़े, घड़ी अंगूठी जैसे आभूषण निकाल दें।
4. छोटे बच्चे, वृद्ध और अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों में जहर का असर गंभीर हो सकता है, इनके उपचार में देरी न करें।
5. घाव के साथ छेड़छाड़ न करें। दौड़ने भागने से जहर तेजी से शरीर में फैलता है।
6. सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को मदिरा, नशे की कोई चीज न दें।
7. झाड़-फूंक से बचें। पीड़ित को जल्द अस्पताल ले जाएं और चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार लें।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed