{"_id":"68b01fdb49a685656c01a871","slug":"shamli-firing-between-police-and-miscreants-on-kairana-road-two-miscreants-caught-history-sheeter-shot-2025-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: कैराना रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, दो पकड़े, हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: कैराना रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, दो पकड़े, हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली
Thu, 28 Aug 2025 02:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:53 PM IST
सार
Encounter: झिंझाना कस्बे के मोहल्ला शाहमुबारिक में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने आफताब और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
घायल बदमाश और मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैराना रोड पर बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश आफताब गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध असलहे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे के मोहल्ला शाहमुबारिक में फायरिंग कर दहशत फैलाने में वांछित हिस्ट्रीशीटर आफताब उर्फ ताबू निवासी कैराना अपने साथी के साथ किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए ललकारा। इस पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में आफताब गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, भागने का प्रयास कर रहे उसके साथी फैसल को भी पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। केस दर्ज कर चालानी कार्रवाई की जा रही है। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया।