{"_id":"6733a6e603547c637c0cba1a","slug":"shamli-father-used-to-molest-threatened-to-sell-the-land-daughter-strangled-her-to-death-with-a-chunni-2024-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli : पिता करता था छेड़छाड़... देता था जमीन बेचने की धमकी, बेटी ने चुन्नी से गला घोंटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli : पिता करता था छेड़छाड़... देता था जमीन बेचने की धमकी, बेटी ने चुन्नी से गला घोंटकर मार डाला
Wed, 13 Nov 2024 06:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 13 Nov 2024 06:53 PM IST
सार
पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि पिता की हत्या करने के बाद शव फेंक दिया था।
विज्ञापन
पिता की हत्या की आरोपी भूरिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थानाभवन कस्बे के शाह विलायत मोहल्ला के सत्यवान हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बेटी ने आए दिन नशे में छेड़छाड़ करने, तीन बीघा जमीन को बेचने की तैयारी करने से क्षुब्ध होकर पिता की हत्या की थी। पुलिस ने बेटी भूरिया को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
15 अक्तूबर को कस्बे के मोहल्ला शाह विलायत माजरी में घर के बाहर ही 50 वर्षीय मजदूर सत्यवान का शव पड़ा मिला था। गला दबाकर हत्या की आशंका जताते हुए मां नीरा ने तहरीर दी थी। इसमें पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी रामसेवक गौतम ने हत्याकांड में सत्यवान की बेटी भूरिया का भी हाथ होने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने भूरिया को पकड़कर पूछताछ की तो उसने पिता की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। बेटी ने बताया कि पिता नशे का आदि था और आएदिन छेड़छाड़ करता था। इतना ही नहीं, विरोध करने पर मारपीट तक करता था। वह खुद ही मजदूरी कर तीन भाई, तीन बहनों, दादी का पालन पोषण कर रही थी। पिता के पास तीन बीघा जमीन भी है, जिसे वह बेचने की तैयारी कर रहा था।
आए दिन छेड़छाड़ और जमीन बेचे जाने के डर से ही उसने 15 अक्तूबर की रात पिता की नशे में चुन्नी से फंदा लगाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव गली में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। एसपी ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार का इनाम देने की बात कही है।