फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Farmers reached for dharna after uprooting the meters on the tube wells

शामली: नलकूपों पर लगे मीटर उखाड़ कर धरने पर पहुंचे किसान, अवर अभियंता को बनाया बंधक

Thu, 12 May 2022 12:49 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 May 2022 12:49 PM IST
सार

शामली में गुरुवार को नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में किसानों ने चौसाना बिजलीघर पर धरना शुरू कर दिया। किसानों ने अवर अभियंता को बंधक बना लिया। कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है।

विज्ञापन
Shamli: Farmers reached for dharna after uprooting the meters on the tube wells
चौसाना बिजलीघर पर धरना - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में गुरुवार को किसानों ने नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में चौसाना बिजलीघर पर अवर अभियंता को बंधक बना लिया। इस दौरान किसानों ने चौसाना बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। सरकार ने फ्री बिजली देने का वादा किया था। नलकूपों पर मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: देह व्यापार के लिए बदनाम कबाड़ी बाजार की बदलेगी सूरत, हाईकोर्ट ने बंद कराए थे 58 कोठे
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में किसानों ने चौसाना बिजलीघर पर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने अब तक लगे मीटर हटाने की आवाज बुलंद की। भविष्य में मीटर न लगाने की मांग की। धरने में कुछ किसान अपने नलकूपों पर लगे मीटर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने सिकंदर सिंह यादव को भी बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। किसानों ने कहा कि सरकार ने किसानों को नलकूपों पर मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। अब अपने वादे से मुकर गई है। किसानों का शोषण करने के उद्देश्य से नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे हैं। गन्ना भुगतान न होने पर किसान पहले से ही परेशान हैं। नलकूपों पर मीटर किसी भी कीमत पर नहीं लगने दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed