फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Farmer Killed, Three Injured in Bike Collision Near Aryapuri Bypass, Kairana

Shamli: कैराना में दो बाइकों की भिड़ंत, किसान की मौत; तीन घायल

Thu, 08 Jan 2026 05:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 08 Jan 2026 05:13 PM IST
सार

कैराना के आर्यपुरी बाईपास के पास हाईवे कट पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में किसान की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Shamli: Farmer Killed, Three Injured in Bike Collision Near Aryapuri Bypass, Kairana
हादसा

विस्तार

कैराना में आर्यपुरी बाईपास के निकट हाईवे के कट पर गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में किसान कासिम की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


खेत जा रहा था किसान
नगर के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी कासिम (45) अपने भाई राशिद के साथ बाइक से खेत जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे के कट को पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

विज्ञापन

चार लोग हुए घायल
हादसे में किसान कासिम, उसका भाई राशिद, दूसरी बाइक पर सवार शुभम निवासी विद्यानगर कॉलोनी पानीपत (हरियाणा) और मोनू निवासी सहारनपुर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को सीएचसी कैराना पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान किसान की मौत
कासिम की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे पानीपत के अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में मचा कोहराम
किसान की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और मोहल्लेवासियों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed