फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Farmer Alleges Rs 40,000 Bribe Demand by Lekhpal, Seeks Euthanasia from DM

Shamli: कुर्रेबंदी के लिए लेखपाल ने मांगी 40 हजार की रिश्वत, न्याय न मिला तो किसान ने मांगी इच्छा मृत्यु

Mon, 02 Jun 2025 04:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 02 Jun 2025 04:25 PM IST
सार

शामली के मालेंडी गांव के किसान ने आरोप लगाया है कि कुर्रेबंदी के नाम पर लेखपाल 40 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। पीड़ित किसान ने डीएम से इच्छा मृत्यु की मांग की है।

विज्ञापन
Shamli: Farmer Alleges Rs 40,000 Bribe Demand by Lekhpal, Seeks Euthanasia from DM
किसान सचिन - फोटो : संवाद

विस्तार

शामली जिले के मालेंडी गांव के किसान सचिन कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन के सामने अपनी पीड़ा रखी है। किसान का कहना है कि जमीन की कुर्रेबंदी कराने के नाम पर क्षेत्रीय लेखपाल ने उससे चालीस हजार रुपये की रिश्वत मांगी है।

विज्ञापन

सोमवार को सचिन कुमार ने काका नगर में मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी पीड़ा साझा की। उन्होंने बताया कि उनका कुर्रेबंदी से जुड़ा मुकदमा पिछले चार वर्षों से एसडीएम सदर के न्यायालय में लंबित है। उनका दावा है कि कुर्रे भरे जा चुके हैं, लेकिन लेखपाल जानबूझकर इन्हें एसडीएम कोर्ट में जमा नहीं कर रहा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शामली : बकरीद को लेकर जमीयत उलमा ने प्रशासन से मांगा सहयोग, संरक्षित पशु की कुर्बानी से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान का कहना है कि उसने लेखपाल को पहले ही ढाई हजार रुपये दे दिए थे, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अब लेखपाल खुले तौर पर 40,000 रुपये मांग रहा है।

इससे आहत होकर किसान ने जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान से मुलाकात की और न्याय न मिलने की स्थिति में इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। सचिन कुमार का कहना है कि यदि दोषी लेखपाल पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह मजबूरी में अपनी जान देने को विवश होगा।

सचिन के साथ इस दौरान कई ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने उसके आरोपों का समर्थन किया। इनमें विनोद निर्वाल, बालेंद्र कांजरहेड़ी, मास्टर धर्मेंद्र, सुनील भैंसवाल और रजत कुमार शामिल थे।

एसडीएम सदर विनय भदौरिया ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि लेखपाल के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed