फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Encounter: Manveer became a notorious crook from truck driver to buy a luxurious bungalow

Shamli Encounter: आलीशान बंगले की चाह में ट्रक ड्राइवर से कुख्यात बदमाश बन गया मनवीर

Wed, 22 Jan 2025 05:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 22 Jan 2025 05:01 PM IST
सार

कुछ माह पूर्व मनवीर शराब तस्करी में जेल गया था, जहां उसकी मुलाकात मुठभेड़ में मारे गए अन्य बदमाशों से हो गई थी। मनवीर पर रेप का मामला भी दर्ज था, जिसमें वह बरी हो गया था। 
 

विज्ञापन
Shamli Encounter: Manveer became a notorious crook from truck driver to buy a luxurious bungalow
मनवीर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदपुर गांव के जंगल में मुठभेड़ में मारा गया करनाल का मनवीर पहले ट्रक ड्राइवर था। ट्रक चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। आलीशान बंगले की चाह में उसने मुकीम काला गैंग के अरशद के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम देना शुरू किया।
विज्ञापन

 

पुलिस के अनुसार, मनवीर मूल रूप से करनाल के पीर बडौली गांव का रहने वाला और अविवाहित था। उसके पिता फूल सिंह पहले पानीपत में रहते थे। करीब 21 साल से वह पीर बड़ौली में रह रहे थे और फैक्ट्री में काम करते थे। मनवीर का भाई भी जिस फैक्ट्री में पिता काम करते हैं, उसी में काम करता है। मगर उसके मन में हमेशा यही ख्वाहिश थी कि वह एक बड़े बंगले का मालिक हो। आलीशान जिंदगी वह जीना चाहता था। इसी कारण जुर्म की राह पर चल निकला। 

पुलिस की जांच में पता चला है कि कुछ माह पूर्व ही मनवीर शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था, जिस पर वह जेल में बंद रहा। जेल में उसकी मुलाकात मुठभेड़ में मारे गए बदमाशों से हो गई थी। वर्तमान में वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। मनवीर पर रेप का मामला भी दर्ज था, जिसमें वह बरी हो गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले, खाने पीने के लिए गया था
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनवीर कुछ समय पूर्व ही वैष्णो देवी से आया था। दो दिन पूर्व ही वह घर से दोस्तों के साथ खाने पीने की बात कहकर गया था। मगर उसके मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना मिली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed