फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Embezzlement of Rs 34 lakh in finance company, two employees viciously victimized women.

Shamli: फाइनेंस कंपनी में 34 लाख का गबन, दो कर्मचारियों ने शातिराना अंदाज में महिलाओं को बनाया शिकार

Wed, 02 Oct 2024 10:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 02 Oct 2024 10:30 PM IST
सार

यूनिट मैनेजर अमित कुमार ने दोनों आरोपियों शिवम और संकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Shamli: Embezzlement of Rs 34 lakh in finance company, two employees viciously victimized women.
fraud फ्रॉड - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भारत फाइनेंस इंडिया लिमिटेड ऊन के मैनेजर ने दो सहायक मैनेजरों पर 34 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 

यूनिट मैनेजर ऊन निवासी अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि कम्पनी इन्सइंड बैंक की स्वामित्व वाली है। उनके दो कर्मचारी शिवम पुत्र नरेश निवासी रमाला बागपत व संकित पुत्र नरेश गांव शबगा बागपत किस्तों का कलेक्शन करने के पद पर तैनात थे। उन्होंने ऋण लेने वाली महिलाओं से किस्तों के नाम पर रुपये लिए और उनको हड़प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में महिलाओं ने शिवम द्वारा 27,83,413 रुपये और संकित द्वारा छह लाख रुपये हड़पना सामने आया। आरोप है कि जब दोनों से रुपयों को लेकर बातचीत की तो रुपये लेना स्वीकार किया, लेकिन रुपया देने पर टालमटोल करने लगे। कुछ दिन बाद बिना बताए शिवम व संकित ब्रांच से भाग गए। जब फोन पर संपर्क किया तो रुपये देने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed