{"_id":"66e070f4e0d0201c880198aa","slug":"shamli-electric-wire-broke-with-a-bang-32-children-who-were-getting-off-the-school-bus-had-a-narrow-escape-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बिजली का तार धमाके के साथ टूटा, स्कूल बस से उतर रहे 32 बच्चे बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बिजली का तार धमाके के साथ टूटा, स्कूल बस से उतर रहे 32 बच्चे बाल-बाल बचे
Tue, 10 Sep 2024 09:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 10 Sep 2024 09:47 PM IST
सार
एक स्कूल के 32 बच्चों को मौत छूकर निकल गई। बिजली का तार टूटकर गिरा तो बच्चों में भगदड़ मच गई। मामले में बिजली विभाग से लेकर डीएम तक को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन
स्कूल के सामने टूटा पड़ा बिजली का तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बनत गांव में कुड़ाना मार्ग पर बिजली का तार धमाके के साथ टूटकर गिर गया। इस दौरान बस से उतरकर स्कूल जा रहे 32 छात्र तार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। सूचना देने के बावजूद तीन घंटे तक भी ऊर्जा निगम के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया। बाद में डीएम से भी मामले की शिकायत की गई। चार घंटे तक बिजली गुल रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने इस मामले में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को बनत कस्बे के देवी उमरा कौर इंटर कॉलेज के छात्र बस से उतरे तो अचानक ही खंभे पर लगे बिजली के तारों में स्पार्किंग हुई और धमाके के साथ तार टूटकर गिर गया। धमाके और स्पार्किंग पर लोगों ने शोर मचा दिया। छात्र चिल्लाकर स्कूल की ओर भागे। 32 छात्र चपेट में आने से बाल-बाल बचे। ग्रामीण रामबीर, सोहनवीर ने बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों के फोन मिलाए लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। गुस्साए ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
देवी उमरा कौर इंटर कॉलेज के प्रबंधक देवेंद्र राणा का कहना है कि तार की चपेट में आने से छात्र बाल-बाल बचे। तारों को बदलवाने की मांग को लेकर जल्द ही स्कूल का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा।
एक्सईएन शशांक शेखर का कहना है कि कॉल रिसीव नहीं करने को लेकर कुछ कर्मचारियों की शिकायत मिली है। सभी को 24 घंटे मोबाइल फोन ऑन रखने और उपभोक्ताओं की कॉल रिसीव करने को कहा गया है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने तारों को बदलने का आदेश दिया
डीएम रविंद्र सिंह ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को गांव में जर्जर तारों को बदलने के आदेश दिए हैं। कहा कि कुछ स्थानों पर जर्जर तारों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही सभी जगह कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

एक बालक को लगा करंट, हालत गंभीर
वहीं कैराना के मोहल्ला अफगानान में इंतजार का सात वर्षीय पुत्र आसिफ बरसात के पानी में खेल रहा था। आसिफ पास में एक विद्युत खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद बालक अचेत होकर वहीं गिर गया। बालक को पहले सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।