फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: E rickshaw overturns after collision with Nilgai, driver dead, daughter injured

Shamli: नील गाय की टक्कर से ई रिक्शा पलटी, पिता और बेटी घायल, अज्ञात वाहन से टकराकर कार चालक की मौत

Sun, 04 Feb 2024 02:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Feb 2024 02:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में हुए दो अलग अलग हादसों में एक वाहन चालक की मौत हो गई जबकि एक रिक्शा को नीलगाय ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें चालक और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Shamli: E rickshaw overturns after collision with Nilgai, driver dead, daughter injured
एक्सीडेंट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली जनपद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर थानाभवन थानाक्षेत्र में हींड पुलिया के निकट तेजी से आ रही नील गाय ई रिक्शा से टकरा गई। टक्कर लगने से ई रिक्शा पलट गई। हादसे में ई रिक्शा चालक और उसकी बेटी घायल हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा जलालाबाद के निकट इसी हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से देहरादून निवासी कार चालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन


ये दोनों हादसे शनिवार रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच हुए। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव सिक्का निवासी किरणपाल सैनी (47) शनिवार शाम को अपनी 11 वर्षीय छोटी बेटी के साथ ई रिक्शा में थानाभवन घरेलू सामान लेने गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे थानाभवन से घर लौट रहा था।

विज्ञापन

जब वह थानाभवन थानाक्षेत्र में हींड पुलिया से थोड़ा आगे पहुंचा तो उसी समय एक नीलगाय खेतों में से निकलकर हाईवे पर तेजी से दौड़ती हुई आई और दूसरी साइड पर ई रिक्शा से टकरा गई। नील गाय की टक्कर से ई रिक्शा पलट गई। उसमें दबकर किरणपाल गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उसकी बेटी भी चोट लगने से घायल हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीक के निजी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के पांच पुत्री और एक छेटा पुत्र है। करीब 15 दिन पहले ही दो पुत्रियों की शादी हुई है। तीन पुत्री अविवाहित है और सबसे छोटा पुत्र सात साल का है। 

दूसरा हादसा इसी थानाक्षेत्र में हाईवे पर जलालाबाद के निकट हुआ। थानाभवन से सहारनपुर की तरफ जाते समय हाईवे पर अज्ञात वाहन से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चलाने रहे शंकर सिंह बंगारी (33) पुत्र वीरेंद्र बंगारी निवासी ऋषि विहार देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल युवक को सीएचसी थानाभवन ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed