{"_id":"6855afafcb4b4cb7c603c280","slug":"shamli-drug-dealer-s-software-engineer-son-commits-suicide-in-pune-case-against-wife-going-on-in-court-2025-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: दवा व्यापारी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे ने पुणे में किया सुसाइड, पत्नी से कोर्ट में चल रहा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: दवा व्यापारी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे ने पुणे में किया सुसाइड, पत्नी से कोर्ट में चल रहा केस
Sat, 21 Jun 2025 12:30 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:30 AM IST
सार
Suicide Case: कमला कालोनी निवासी पवन संगल का पुत्र रजत पुणे में जॉब करता था। युवा पुत्र की मौत पर घर में मातम छा गया। पुणे से शनिवार को शव शामली आएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर की कमला कालोनी निवासी दवा व्यापारी एवं उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश सचिव पवन संगल के इंजीनियर पुत्र रजत संगल (38) ने पुणे में कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन पुणे के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
रजत संगल पुणे में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। कालोनी निवासी उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि मंगलवार शाम को रजत की अपने परिजनों से फोन पर बात हुई थी। उस समय उसने सामान्य तरीके से बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद उसका मोबाइल फोन रिसीव नहीं हुआ। पुणे में रजत के पड़ोस में रहने वाले लोगों को उसके आवास से दुर्गंध आई। उन्होंने कमरे में देखा तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ था। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी वहां की पुलिस को दी। पुणे से पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
युवा पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में गम का माहौल बन गया और कालोनी में शोक छा गया। परिजन पुणे के लिए रवाना हो गए। उनका शव शनिवार सुबह तक शामली पहुंचेगा। बताया गया है कि रजत सगल का अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा है। केस न्यायालय में विचाराधीन है।