फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Do not bargain; take out the money as told! Drug inspector suspended after viral video

UP: 'मोल-भाव न करियो... जो पैसा बताया है निकाल', घूस लेने का वीडियो; शामली में महिला ड्रग इंस्पेक्टर निलंबित

Tue, 31 Dec 2024 11:53 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 31 Dec 2024 11:53 AM IST
सार

जिला औषधि निरीक्षक निधि पांडे के तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर वसूली के संबंध में वायरल हुए वीडियो पर बड़ी कार्रवाई हुई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लखनऊ कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
Shamli: Do not bargain; take out the money as told! Drug inspector suspended after viral video
जिला औषधि निरीक्षक निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने जिले में करीब तीन साल से तैनात जिला औषधि निरीक्षक निधि पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्हें लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उन पर दवा व्यापारियों को निरीक्षण के दौरान धमकाने और अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप हैं।

विज्ञापन


तीन दिन पहले वायरल हुई थी वीडियो
तीन दिन पहले जिला औषधि निरीक्षक का मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण के दौरान रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शासन ने आरोपों की जांच सहायक आयुक्त औषधि मुरादाबाद को सौंपी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिन निकलते ही मर्डर: हस्तिानपुर में युवक की हत्या कर शव गली में फेंका, पहचान कराने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली नियुक्ति में ही हुई शिकायत
शामली जिले में इस पद पर उनकी पहली नियुक्ति थी। तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर जिला औषधि निरीक्षक का एक मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के दौरान स्टोर संचालक से रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि जिला औषधि निरीक्षक का कहना था कि उन्हें बदनाम करने के लिए वीडियो को एडिट कर वायरल किया गया। वीडियो वायरल होने पर यह मामला लखनऊ तक पहुंच गया था।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के प्रमुख सचिव ने जिला औषधि निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अब उन्हें कार्यालय आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ से संबद्ध किया गया है।

इन आरोपों में हुई कार्रवाई
जिला औषधि निरीक्षक पर दवा व्यापारियों को निरीक्षण के दौरान धमकाने, पैसे का लेनदेन और पैसा न देने की एवज में व्यापार बंद करने की धमकी देने आदि गंभीर आरोपों के चलते कार्रवाई की गई है। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी थी।

एडीएम संतोष कुमार सिंह ने निधि पांडे के निलंबन होने की पुुष्टि करते हुए बताया कि उनके स्थान पर अभी शासन से किसी की नियुक्ति नहीं हुई है।

Shamli: Do not bargain; take out the money as told! Drug inspector suspended after viral video
खुशी मनाते दवा व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

ड्रग इंस्पेक्टर के निलंबन पर दवा व्यापारियों में खुशी की लहर, ढोल बजाकर किया इजहार
ड्रग इंस्पेक्टर के निलंबन की सूचना मिलते ही शामली के दवा व्यापारियों में खुशी की लहर दाैड़ गई। ढोल बजाकर शहर में घूम घूमकर लोगों को ड्रग इंस्पेक्टर के निलंबन की जानकारी दी। बताया गया कि दवा व्यापारी देवराज मलिक पहले भी रिश्वत मांगने की शिकायत कर चुके थे। तीन दिन पहले मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दाैरान ड्रग इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट ओके लिखने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। इसकी वीडियो वायरल होने के बाद उन पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed