{"_id":"6734b0e104c17f67b306a3ef","slug":"shamli-dm-reached-chc-and-said-sir-get-my-sister-s-ultrasound-done-got-this-answer-2024-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: सीएचसी पर पहुंचे डीएम बोले- साहब मेरी बहन का अल्ट्रासाउंड करा दो... मिला ये जवाब, हुआ ये एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: सीएचसी पर पहुंचे डीएम बोले- साहब मेरी बहन का अल्ट्रासाउंड करा दो... मिला ये जवाब, हुआ ये एक्शन
Wed, 13 Nov 2024 07:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 13 Nov 2024 07:30 PM IST
सार
जिलाधिकारी को शिकायत मिल रही थी कि सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीजों को बाहर भेजकर मोटा कमीशन काटा जा रहा है। डीएम मास्क लगाकर महिला कर्मचारी को अपनी बहन बनाकर ले गए।
विज्ञापन
डॉक्टरों से पूछताछ करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड फिल्म नायक में अभिनेता अनिल कुमार ने एक दिन का सीएम बनकर धांधली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी। उसी तर्ज पर जिलाधिकारी अरविंद चौहान बुधवार को शामली सीएचसी में मरीजों को प्राइवेट सेंटर का अल्ट्रासाउंड लिखने की शिकायत पर पहुंचे। उन्होंने पहले तो एक महिला का भाई बनकर खुद अल्ट्रासाउंड कराने की गुहार लगाई। इसके बाद अस्पताल के डाक्टर-कर्मचारियों द्वारा प्राइवेट सेंटर को लिखे गए अल्ट्रासाउंड के तीन मामले पकड़े। दोनों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। सीएमओ को भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएचसी का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर एक महिला ने जिलाधिकारी को शिकायत की, कि वह सीएचसी में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंची थी। मगर वहां तैनात डाक्टर और कर्मचारियों ने उसे सरकारी अस्पताल के बजाय बाहर प्राइवेट सेंटर में अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। उसे पर्ची पर लिखकर प्राइवेट सेंटर का नाम दिया गया, जिस पर 600 रुपये लिए जाते हैं।
मामले का पता लगने पर जिलाधिकारी कलक्ट्रेट में तैनात कर्मचारी जन्नत के साथ प्राइवेट आल्टो कार में सवार हुए और सीएचसी पहुंचे।
मामले का पता लगने पर जिलाधिकारी कलक्ट्रेट में तैनात कर्मचारी जन्नत के साथ प्राइवेट आल्टो कार में सवार हुए और सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब तक डॉक्टर साहब को पता नहीं चला कि सामने डीएम खड़े हैं, जब तक वे कुर्सी पर बैठे रहे।
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी मास्क लगाए हुए थे। कमरा नंबर 11 में डाक्टर और कर्मचारी से जन्नत को अपनी बहन बताते हुए अल्ट्रासाउंड कराने की गुहर लगाई। कर्मचारियों ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड नहीं होने की बात कहीं। डीएम ने डाक्टर और कर्मचारी द्वारा बाहरी सेंटर के नाम लिखी गई तीन पर्चियां दिखाईं और दोनों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि मरीजों को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए रेफर किया जा सकता है। फिर क्यों उन्हें प्राइवेट सेंटर में भेजा जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक से भी जवाब तलब किया है। डीएम ने कहा कि धांधली करने वाले डाक्टर, कर्मचारी और अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीएमओ को भी कार्रवाई करने को कहा गया है।
100 से 150 रुपये तक ले रहे कमिशन
सूत्रों के अनुसार, सीएचसी में तैनात कर्मचारी मरीजों को पर्चे पर ही या मौखिक रूप से प्राइवेट सेंटर में अल्ट्रासाउंड कराने की बात कहते हैं, जिस पर मरीज प्राइवेट अस्पताल में ही 500 से 600 रुपये खर्च करते हैं। इसके बदले में कर्मचारियों, डाक्टरों को 100 से लेकर 200 रुपये तक कमिशन दिया जाता है। बताया जा रहा है कि सीएचसी में यह खेल पिछले काफी समय से चल रहा था, मगर शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे थे।

जिला अस्पताल में कराएं अल्ट्रासाउंड, सुविधा है उपलब्ध
डीएम ने जिले के लोगों से अपील की है कि सरकारी अस्पतालों में ही अल्ट्रासाउंड कराएं। शामली के जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यदि किसी भी मरीज या फिर तीमारदारों को दिक्कत है, तो सीधे मुझसे शिकायत करें, तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
दवाइयां भी बाहर से लिखने की मिल रहीं शिकायतें
डीएम ने बताया कि जिले के कुछ सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवा भी डाक्टरों द्वारा बाहर से लिखने की शिकायतें मिल रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।