{"_id":"61438b038ebc3ebead053df5","slug":"shamli-district-included-in-ncr-yearning-for-development-shamli-news-mrt5565432142","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास को तरसता एनसीआर में शामिल शामली जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास को तरसता एनसीआर में शामिल शामली जिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मुजफ्फरनगर और शामली जिले के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शामिल होने के सालों बाद भी विकास को तरस रहे हैं। सुविधाओं से वंचित शामली और मुजफ्फरनगर जिलों का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 2041 के बिजली, औद्योगिक क्षेत्र, ग्राउंड वाटर रिचार्ज सिस्टम, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के लिए तैयार प्लान में शामिल नहीं किया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने के उद्देश्य से एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की 1985 में स्थापना की गई थी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के 23 जिले शामिल हैं। इनमें हरियाणा के 13, यूपी के आठ और राजस्थान के दो जिलों को शामिल किया गया है। मुजफ्फरनगर, हरियाणा के जींद, पानीपत, करनाल को 9 जूून 2015 और 20 दिसंबर 2017 को शामली जिला एनसीआर क्षेत्र में शामिल किया गया। लेकिन पांच साल बाद भी शामली विकास की बाट जोह रहा है। यहां तक कि जिले के विकास का प्लान तैयार नहीं किया गया है।
पांच अक्तूबर 2020 को एनसीआर क्षेत्र का 2041 का प्लान तैयार किया गया। इस प्लान में दिल्ली-पानीपत, दिल्ली-गाजियाबाद और मेरठ को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की सौगात मिली। लेकिन शामली को बिजली, औद्योगिक क्षेत्र, ग्राउंड वाटर रिचार्ज सिस्टम, रीजनल रैपिड ट्राजिंट सिस्टम की योजनाओं से वंचित रखा गया।
विज्ञापन
इस मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान का कहना है कि एनसीआर बोर्ड में सांसदों को नहीं बुलाया जाता है। पिछले दिनों मुजफ्फरनगर तक रीजनल रैपिड़ ट्रांजिट सिस्टम में शामिल करने का मुद्दा उठाया गया था, लेकिन अभी तक मुजफ्फरनगर को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम में शामिल नहीं किया गया है।
-------
एनसीआर में शामिल हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के जनपद
- हरियाणा के 13 जिले : फरीदाबाद गुरुग्राम, मेवात, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, जींद, करनाल।
- उत्तर प्रदेश के आठ जिले : मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्धनगर, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, शामली और मुजफ्फरनगर।
- राजस्थान के दो जिले : भरतपुर और अलवर।
दिल्ली का क्षेत्रफल 1.483 वर्ग किमी
उत्तर प्रदेश के आठ जिलों का क्षेत्रफल 14.826 वर्ग किमी
हरियाणा 13 जिलों का क्षेत्रफल 25.327 वर्ग किमी
कुल क्षेत्रफल 55.083 वर्ग किमी
कुल जनसंख्या 5 करोड़ 60 लाख