फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli district got 95th overall rank in UPPCL and 21st rank in Discom.

Shamli News: शामली जिले ने ओवरऑल यूपीपीसीएल में 95वीं तो डिस्कॉम में 21वीं रैंक पाई

Tue, 07 May 2024 04:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 07 May 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Shamli district got 95th overall rank in UPPCL and 21st rank in Discom.
शामली। पिछले एक साल की ऊर्जा निगम की रैंकिंग में शामली जिले ने यूपीपीसीएल में 95वीं रैंक पाई तो डिस्कॉम में 21वीं रैंक पाई है। शामली के चारों खंडों की यदि बात की जाए तो सबसे बेहतर प्रदर्शन द्वितीय खंड ने किया। डिस्कॉम में द्वितीय खंड ने 48वीं रैंक प्राप्त की तो यूपीपीसीएल में 228वीं रैंक प्राप्त की है। हालांकि, विभागीय अधिकारियों ने मातहतों को सुधार की नसीहत दी है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने पिछले एक साल में किए गए कार्यों के आधार पर यूपी और मंडल स्तर पर रैंकिंग जारी की। यूपी स्तर पर जारी रैंकिंग को यूपीपीसीएल और मंडल स्तर पर जारी रैंकिंग डिस्कॉम के आधार पर जारी की गई। शामली जिले ने यूपीपीसीएल में ओवरऑल 95वीं रैंक पाई जबकि डिस्कॉम में 21वीं रैंक मिली। शामली जिले का कुल स्कोर 54.98 रहा। इसके अलावा शामली जिले के प्रथम खंड ने यूपीपीसीएल में 304 तो डिस्कॉम में 77वीं रैंक प्राप्त की। स्कोर 51.58 रहा। द्वितीय खंड ने यूपीपीसीएल में 228 तो डिस्कॉम में 48वीं रैंक पाई, स्कोर 61.48 रहा। तृतीय खंड ने यूपीपीसीएल में 309 तो डिस्कॉम में 73वीं रैंक प्राप्त की। तृतीय खंड का स्कोर 54.92 रहा। इसी तरह चतुर्थ खंड ने यूपीपीसीएल में 288 तो डिस्कॉम में 65 वीं रैंक प्राप्त की। स्कोर 54.92 रहा।
विज्ञापन

बकाया जमा नहीं करने के कारण आड़े आ रही परेशानी
जिले में डेढ़ लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं पर विभाग का 260 करोड़ से अधिक रुपया बकाया है। हालांकि, ग्राम पंचायत, प्रधानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से बकाया भुगतान जमा कराने के लिए अभियान चलाया हुआ है। हाल ही में 40 करोड़ से अधिक का बिल भी जमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च माह की रैंकिंग में शामली जिले ने यूपीपीसीएल में 45वीं रैंक पाई थी
मार्च माह की रैंकिंग में शामली जिले ने यूपीपीसीएल में 45वीं रैंक पाई थी जबकि डिस्कॉम में 16वीं रैंक पाई थी और स्कोर 57.18 रहा था। इसी तरह शामली जिले के प्रथम खंड ने यूपीपीसीएल में 180 तो डिस्कॉम में 51वीं रैंक पाई जबकि स्कोर 46.14 रहा था। द्वितीय खंड ने 181 और 52वीं रैंक पाई थी जबकि स्कोर 46.12 प्रतिशत रहा था। इसी तरह तृतीय खंड ने यूपीपीसीएल में 148, डिस्कॉम में 33वीं रैंक और स्कोर 49.83 रहा था। चतुर्थ खंड ने यूपीपीसीएल में 163 और डिस्काॅम में 43वीं रैंक प्राप्त की थी, स्कोर स्कोर 48.41 रहा था।

बेहतरी के लिए क्या करना होगा

रिटायर्ड एसई सुनील कुमार बताते हैं कि ऊर्जा निगम में सुधार के लिए जहां बिलिंग क्षमता बढ़ानी होगी। वहीं उपभोक्ताओं को जागरूक कर बकाया अधिक से अधिक जमा कराना होगा। उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण तीन दिन के अंदर करने की व्यवस्था करनी होगी। खराब बिजली मीटरों को तत्काल बदलने की व्यवस्था करनी होगी।


प्रयास है कि शामली जिले की रैंकिंग टाॅप 20 में आए। इसके लिए प्लानिंग तैयार की जा रही है। अगले साल सभी के सहयोग से रैंकिंग में सुधार लाया जाएगा। मातहतों को भी इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
नरेश कुमार, एसई शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed