फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli district first in the disposal of complaints

शिकायतों के निस्तारण में शामली जिला प्रथम

Thu, 07 Jan 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Shamli district first in the disposal of complaints
शामली। आईजी आरएस पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में शामली ने प्रदेेश में प्रथम स्थान पाया है। दिसंबर माह में दर्ज हुईं 1234 शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हर्ष अग्रवाल ने बताया कि डीएम जसजीत कौर के निर्देशन जिले में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से निस्तारण किया जा रहा है। माह दिसंबर की शिकायतों के निस्तारण में जनपद प्रदेेश भर में पहले स्थान पर रहा है। दिसंबर में आईजीआरएस पोर्टल पर कुल 1234 शिकायतें दर्ज हुईं जिनका संबंधित अधिकारियों ने गुणवत्तापूर्ण एवं शत-प्रतिशत निस्तारण किया। पोर्टल पर मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी की गई मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रदेश के सभी 75 जिलों समीक्षा की गई है।
विज्ञापन

शामली में मुख्यमंत्री संदर्भ के दो, ऑनलाइन संदर्भ के 428, डीएम और एसपी संदर्भ के 175, पीजी पोर्टल संदर्भ के 17 संपूर्ण समाधान तथा थाना समाधान दिवस संदर्भ के 60, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन संदर्भ की 552 शिकायतें प्राप्त हुईं थीं। सभी का निस्तारण कर शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला प्रथम स्थान पर रहा। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने बताया कि डीएम जसजीत कौर नियमित रूप से आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करती हैं। एडीएम अरविंद कुमार सिंह आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed