फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: dispute in district panchayat politics, former president gave open challenge tom RLD MLA

Shamli: जिला पंचायत राजनीति में नहीं थम रही रार, पूर्व अध्यक्ष ने RLD विधायक को दिया खुला चैलेंज, वीडियो वायरल

Fri, 12 Jul 2024 09:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 12 Jul 2024 09:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में जिला पंचायत की राजनीति में रार थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को जहां पहली बार मीडिया के सामने आईं जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर ने कहा कि वह जिला पंचायत में अपने अधिकारों का हनन नहीं होने देंगी। वहीं इस मामले में अब पूर्व जिलाध्यक्ष ने विधायक को खुली चुनौती दे डाली है। शुक्रवार को इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
Shamli: dispute in district panchayat politics, former president gave open challenge tom RLD  MLA
Maneesh chauhan - फोटो : amarujala

विस्तार

शामली जिला पंचायत की राजनीति में चल रही रार थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को पूर्व जिलाध्यक्ष ने रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी को विधायक को खुला चैलेंज दे डाला।

विज्ञापन


इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है, जिसमें वह कह रहे हैं कि विपक्षी नेता महिला का सहारा नहीं ले। मैं माहौल खराब नहीं करना चाहता।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सीधे मैदान में आओ, मौका आएगा तो ब्याज समेत चुकाउंगा। अपनी सीट छोड़कर मैंने मधु को जितवाने का कार्य किया है। यदि विधायक में दम है तो इस्तीफा दिलवाकर दोबारा से जितवाकर दिखाए।

विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर मीडिया के सामने आईं। कहा कि वह जिला पंचायत में अपने अधिकारों का हनन नहीं होने देंगी। तीन साल तक गणतंत्र दिवस या फिर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण भी नहीं करने देने का आरोप लगाया।

28 जून शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर ने डीएम रविंद्र सिंह के सामने पेश होकर सुरक्षा कर्मी और गाड़ी नहीं दिए जाने और उनके कार्य में हस्तक्षेप रोकने की शिकायत की थी। इसके साथ ही जिला पंचायत में रार शुरू हुई।

मामला मुख्यमंत्री तक भी पहुंच गया। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू गुर्जर, रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी के आवास पर मीडिया के सामने आईं। उन्होंने कहा कि उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा था, जिसकी शिकायत उन्होंने डीएम और सीएम से की। सीएम ने स्वतंत्र होकर कार्य करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed