फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Death of a government employee traveling in a passenger train, Shishpal was posted in the delhi

Shamli: पैसेंजर ट्रेन में जा रहे सरकारी कर्मी की मौत, उर्वरक मंत्रालय में तैनात थे शीशपाल, हार्ट फेल की आशंका

Mon, 22 Dec 2025 03:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 22 Dec 2025 03:29 PM IST
सार

शीशपाल की अचानक ट्रेन में तबियत बिगड़ गई। उन्हें कांधला सीएचसी पर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
Shamli: Death of a government employee traveling in a passenger train, Shishpal was posted in the delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन 74022 में दिल्ली के रासायनिक एवं उवर्रक मंत्रालय के कर्मचारी शीशपाल (53) की अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें कांधला सीएचसी पर ले जाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

शामली से सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली के लिए जा रही पैसेंजर ट्रेन में सवार शीशपाल की अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। अन्य यात्रियों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जीआरपी और परिजनों को जानकारी दी। जीआरपी उन्हें कांधला सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पास मिले आई कार्ड से उनकी शीशपाल निवासी शालीमार गार्डन साहिबाबाद जिला गाजियाबाद के रूप में हुई। वे दिल्ली में रासायनिक एवं उर्वरक मंत्रालय में मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर कार्यरत थे। परिजनों ने बताया कि वे किसी काम से शामली आए थे और शनिवार सुबह शामली से घर जा रहे थे। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस प्रथम दृष्टया हार्ट फेल होने से मौत होना मान रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed