Shamli: गोवंश की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
शामली के कांधला थानाक्षेत्र में निराश्रित गोवंश ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी। हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में कांधला क्षेत्र के गांव नाला में गोवंश की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार कांधला थानाक्षेत्र के नाला गांव निवासी महेशवीर (65) पुत्र रामसिंह बुधवार सुबह घर से खेत के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में निराश्रित गोवंश ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने गोवंश को भगाकर परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन वृद्ध को लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh News: वकीलों में उबाल, पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में आज रहेगी हड़ताल, जानें क्या है पूरा मामला
घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से निराश्रित गोवंश से छुटकारा दिलाने की मांग की है। वहीं बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि हाल ही में बागपत जनपद में भी एक गोवंश ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी थी। जिसे वृद्ध की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद भी ग्रामीणों ने आवारा घूम रहे गोवंश से छुटकारा दिलाने की मांग की थी।