फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli covered with dense fog

Shamli News: शामली ने ओढ़ी घने कोहरे की चादर

Sat, 04 Jan 2025 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 04 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shamli covered with dense fog
शामली में एम एसके रोड पर रात्री 9 बजे छाया कोहरा । संवाद
शामली। जिले में लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरे के साथ रात में ओस की बूंदें टपकती रही। इस मौसम का शनिवार को सबसे घना कोहरा रहा।
विज्ञापन

दिन में भी कोहरा छाया रहने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण वाहन धीमी गति से चले। पूरे दिन धूप नहीं निकली और शीतलहर चलती रही। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
शुक्रवार के बाद शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहा। रात से ही घना कोहरा छाना शुरू हो गया था। कोहरे के साथ ओस की बूंदे रातभर टपकती रही। सुबह जब लोग सोकर उठे तो ओस की बूंदों से जमीन भीगी हुई मिली।
विज्ञापन

ऐसा लग रहा था जैसे रात में हल्की बारिश हुई हो। सुबह को भी कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम रही है, जिस कारण नजदीक का भी दिखाई नहीं दे रहा था।
वाहन सड़कों पर धीमी गति से चलते रहे। दिन में भी वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। पूरे दिन कोहरा छाया रहने से धूप नहीं निकली और शीतलहर चलती रही, जिससे लोगों की कंपकंपी छूटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे में 30 प्रतिशत वाहनों के संचालन में आई कमी : झिंझाना के पटनी प्रतापपुर स्थित टोल प्लाजा के मैनेजर राज चौहान ने बताया कि आम दिनों में 24 घंटे के अंदर करीब 13 हजार वाहन टोल प्लाजा से गुजरते थे, लेकिन सर्दी और कोहरे के कारण करीब 30 प्रतिशत वाहनों के आवागमन में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed