फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli conversion case: Havan performed for purification, Dalit family returned to Hinduism

शुद्धिकरण के लिए हवन: हिंदू धर्म में हुई वापसी, दिल्ली के दंपती ने कराया था धर्मांतरण, अभी हाथ नहीं लगे आरोपी

Tue, 19 Sep 2023 07:10 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Sep 2023 07:10 PM IST
सार

Shamli News : सूरज और अन्य की मुस्लिम धर्म से हिंदू धर्म में घर वापसी हो गई है। वहीं, फरार चल रहे दिल्ली के दंपती की तलाश में पुलिस ने दबिश दी लेकिन, सफलता हाथ नहीं लग सकी।

विज्ञापन
Shamli conversion case: Havan performed for purification, Dalit family returned to Hinduism
शुद्धिकरण को हवन किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में थानाभवन क्षेत्र के गांव मादलपुर में धर्मांतरण के जाल में फंसे परिवार के शुद्धिकरण के लिए श्री सनातन धर्म हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हवन यज्ञ कराया। इसके अलावा गंगाजल का छिड़काव भी कराया गया।

विज्ञापन


कहा कि अब सूरज और अन्य की मुस्लिम धर्म से हिंदू धर्म में घर वापसी हो गई है। उधर, दिल्ली के फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी लेकिन, सफलता हाथ नहीं लग सकी। पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा किया है।

विज्ञापन

मंगलवार को श्री सनातन धर्म हिंदू रक्षा दल ने थानाभवन क्षेत्र के गांव मादलपुर में सुरज पुत्र राजेंद्र सिंह के निवास पर पहुंच कर परिवार के शुद्धिकरण के लिए यज्ञ-हवन का आयोजन किया। सूरज का स्वस्थ्य कुछ ठीक न होने के कारण उनके पिता राजेंद्र सिंह मुख्य यजमान बने। श्री सनातन धर्म हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रण कुमार तोमर व उनकी टीम ने सहज रूप से यज्ञ व पूजा का कार्य संपन्न कराया।

रण कुमार ने कहा कि यदि कोई कहीं धर्मांतरण की घटना होगी तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर अजय सैनी, राहुल पंवार, श्री सनातन हिंदू रक्षा दल राष्ट्रीय अध्यक्ष रण कुमार, विजेंद्र सिंह, अनुकूल गिरी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सीसीएसयू की भावुक तस्वीरें: शव को कंधों पर उठाते ही भर आईं आंखें, बीटेक के छात्र की मौत से छूट गया साथ

विज्ञापन

यह था मामला
क्षेत्र के गांव मादलपुर के रहने वाले अनुसूचित जाति के सूरज का दिल्ली के ओखला के रहने वाले दंपती ने धर्मांतरण करा दिया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। इस मामले में पुलिस की पूछताछ में सामने आया था कि दिल्ली की एक मस्जिद में मिले व्यक्ति ने भी सूरज का धर्मांतरण करने के लिए ब्रेनवॉश किया था। पुलिस आरोपी व्यक्ति की तलाश में दबिश दे रही है। लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पा रही है।

यह भी पढ़ें: थाने में बैठी पंचायत: पहले लूटी आबरू, फिर गले में जयमाला डाल लिए सात फेरे, आरोपी बोला- कोर्ट मैरिज भी करूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed