Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Contract Clerk of Vikas Bhawan Found Dead in Shamli, Family Suspects Murder

Shamli: विकास भवन के संविदा लिपिक की संदिग्ध मौत, चेहरे पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 05 Mar 2026 02:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 05 Mar 2026 02:18 PM IST
सार

शामली के बुटराड़ी गांव निवासी और विकास भवन में संविदा लिपिक सम्राट मलिक (35) घर पर अचेत अवस्था में मिले। चेहरे पर चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Shamli: Contract Clerk of Vikas Bhawan Found Dead in Shamli, Family Suspects Murder
लिपिक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटराड़ी निवासी सम्राट मलिक (35) गुरुवार सुबह अपने घर पर अचेत अवस्था में मिले। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शामली लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


चेहरे पर मिले चोट के निशान
परिजनों के अनुसार सम्राट के चेहरे पर चोट के निशान थे और मुंह व नाक से खून भी निकल रहा था। इस कारण परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।

विकास भवन में संविदा लिपिक थे सम्राट
बताया गया कि सम्राट मलिक पिछले करीब छह वर्षों से विकास भवन में संविदा लिपिक के पद पर कार्यरत थे। दुल्हैंडी के दिन बुधवार को वह सुबह करीब 11 बजे बाइक से शामली गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चाची की हत्या: कनपटी से सटाकर मारी गोली, तमंचा लिए सीधा थाने पहुंचा भतीजा, बोला-रोज झगड़ती थी; मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दो युवक छोड़कर गए थे घर
मृतक के बड़े भाई विक्रांत के अनुसार होली खेलने के बाद देर शाम बाइक पर दो युवक सम्राट को घर छोड़कर गए थे। उस समय वह अर्द्धबेहोशी की हालत में था और उसके चेहरे पर चोट लगी हुई थी।

सुबह नहीं उठे तो हुआ शक
रात में वह घर पर सो गया था, लेकिन गुरुवार सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने उसे जगाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद भी वह अचेत रहा, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
परिजनों की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed