फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Class 9 student fell from the buggy, died a painful death due to a wheel falling on his neck

Shamli: बुग्गी से गिरा नौवीं का छात्र, गर्दन पर पहिया चढ़ने से दर्दनाक मौत, मां बोली- कोई लौटा दे मेरा लाल

Wed, 09 Apr 2025 06:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 09 Apr 2025 06:40 PM IST
सार

झिंझाना कस्बे के मोहल्ला माजरा निवासी बेटा लवकुश अपने पिता का खाना लेकर 
भट्ठे पर गया था। वहीं पर बुग्गी में लगा घोड़ा बिदकने से यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Shamli: Class 9 student fell from the buggy, died a painful death due to a wheel falling on his neck
लवकुश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव हसनपुर में भट्ठे पर ईंट से भरी घोड़ा बुग्गी के पहिये से कुचलकर कक्षा नौ के छात्र 13 वर्षीय लवकुश की मौत हो गई। उसकी मौत पर मां-बाप और बहन-भाई का का रो-रोकर बुरा हाल है। दोपहर बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

 

Shamli: Class 9 student fell from the buggy, died a painful death due to a wheel falling on his neck
मोहल्ले में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
झिंझाना कस्बे के मोहल्ला माजरा निवासी करेशन प्रजापति अपनी घोड़ा बुग्गी से पास के ही हसनपुर गांव में भट्ठे पर ईंट भराई का कार्य करता है। रोजाना की तरह बुधवार सुबह करेशन भट्ठे पर ईंट भराई का कार्य कर रहा था। उसका छोटा बेटा लवकुश अपने पिता का खाना लेकर गया था। घोड़ा बुग्गी में ईंट भर रखी थी। लवकुश ने अपने पिता को खाना खाने की बात कही और घोड़ा बुग्गी को भट्ठे पर उतारने के लिए लिए चल दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह बुग्गी लेकर भट्ठे पर पहुंचा तो बुग्गी अचानक दीवार में टकरा गई, जिससे घोड़े का संतुलन बिगड़ गया। बुग्गी के ऊपर बैठा किशोर नीचे गिर गया और बुग्गी का पहिया उसकी गर्दन पर से उतर गया। परिजन लवकुश को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक किशोर तीन भाई बहन थे। बड़ा भाई वंश, वंशिका और लवकुश तीसरे नंबर का था। वह कस्बे के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज में नौवीं कक्षा का छात्र था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed