फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Case registered against seven including two constables in the case of cheating, two accused arrested

ठगी का मामला: दो सिपाही समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दोनों पुलिसकर्मी सस्पेंड, ऐसे जाल में फंसाते थे आरोपी

Thu, 22 Jun 2023 12:42 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Jun 2023 12:42 AM IST
सार

Shamli News : ठगी के मामले दो सिपाही समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। यही नहीं एसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं। जानिए आखिर आरोपी कैसे लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।

विज्ञापन
Shamli: Case registered against seven including two constables in the case of cheating, two accused arrested
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में दो दिन में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर दो चचेरे भाइयों से ढाई लाख रुपये ठग लिए। ठगी के इस खेल में बाबरी थाने पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पाई गई। इस मामले में दोनों सिपाहियों समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


कांधला थाना क्षेत्र के गांव पंजोखरा निवासी शुभम की तरफ से बाबरी थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके साथ पूर्व में कॉलेज में पढ़ने वाले दीपक निवासी गांव रसीदगढ़ व उसके साथी सरफराज निवासी गांव काजीपुरा ने उसे व उसके चचेरे भाई अंकित को दो दिन में रकम दोगुनी करने की योजना बताई। 27 मई को उसने अपने भाई अंकित के साथ थानाभवन जाकर दीपक व सरफराज को 1.70 लाख रुपये नकद दिए। दो दिन बाद उनसे अपने दोगुने रुपये मांगे तो उन्होंने कहा कि पहले पूरे ढाई लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद वे दुगने होंगे। उसने एक जून को 80 हजार रुपये सरफराज के घर जाकर दिए। शुभम के मुताबिक, वहां से दीपक व सरफराज अपने साथियों के साथ उसे कार में लेकर लालू खेड़ी के पास पहुंचे और वहां आरोपियों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। उसने अंकित को बुटराड़ा बस स्टैंड पर बुलाया और डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन

एसपी अभिषेक ने बुधवार को बताया कि इस प्रकरण की जांच कराई गई तो ठगी के इस धंधे में शामिल पांच लोगों के साथ बाबरी थाने पर तैनात सिपाही मयन और प्रवेश कुमार की भी संलिप्तता पाई गई। बाबरी थाने पर दीपक निवासी गांव रसीदगढ़, जतिन निवासी गांव काजीपुरा थाना थानाभवन, इमरान मोहल्ला कस्साबान थानाभवन, जावेद उर्फ सरफराज निवासी गांव भैंसानी थाना थानाभवन, महताब निवासी गांव औरंगाबाद भावनपुर मेरठ, बाबरी थाने पर तैनात सिपाही मयन व प्रवेश कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। 

एसपी ने बताया दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। दोनों सिपाहियों की विवेचनात्मक और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। इस प्रकरण में दो आरोपी जतिन और जावेद उर्फ सरफराज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: लव जिहाद पर बड़ा बयान: फिर BJP सांसद पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, खूब हुई तीखी बहस, जानिए वजह

इस तरह करते थे ठगी
एसपी ने बताया गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया ये लोग मिलकर लोगों से पैसे लेकर उन्हें डबल करने का लालच देते थे। लोगों को झांसे में लेने के लिए एक नंबर के दो नोट दिखाते थे। उनमें एक नोट का नंबर बदल देते थे और लोगों को इसी तरह के रकम दुगनी करने की बात कहकर झांसे में लेते थे। फिर उन लोगों को पैसे लेकर किसी सुनसान जगह बुलाते थे। पैसे लेने के बाद पुलिस को बुलाते थे। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भाग जाते थे।

यह भी पढ़ें: लव जिहाद पर बड़ा बयान: फिर BJP सांसद पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, खूब हुई तीखी बहस, जानिए वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed