{"_id":"677e581c3cf6904e360c34c9","slug":"shamli-businessman-called-and-asked-to-pay-rs-50-lakh-as-extortion-money-victim-complains-to-police-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: व्यापारी को फोन कर मांगी 50 लाख की रंगदारी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: व्यापारी को फोन कर मांगी 50 लाख की रंगदारी, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
Wed, 08 Jan 2025 04:20 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 08 Jan 2025 04:20 PM IST
सार
शामली जनपद में कांधला कसबे में व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली जनपद में कांधला कसबे में व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। यहां मोहल्ला मिदगान मोहल्ला के सेटरिंग व्यापारी आबिद सैफी को फोन पर काॅल कर अज्ञात बदमाशों ने पचास लाख रुपये और फॉर्च्यूनर गाड़ी की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
व्यापारी ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि 6 जनवरी को उसके पास अनजान नंबर से कॉल आई।खुद को पानीपत का सुरेंद्र काला बताया। कहा कि कल शाम तक ट्रेन में बैठकर आ जाना। यदि रुपये नहीं दिए तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी गई।धमकी के बाद से व्यापारी का परिवार दहशत में है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन