फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: BSA Rahul Mishra has been removed in the bribery case of one lakh

Shamli: एक लाख की रिश्वत मामले में गिरी गाज, बीएसए राहुल मिश्रा हटाए, एडी बेसिक को मिला प्रभार

Wed, 08 Feb 2023 08:17 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Feb 2023 08:17 PM IST
सार

Shamli News : एक लाख की रिश्वत के मामले में अधिकारी पर गाज गिर गई है। बीएसए राहुल मिश्रा को हटा दिया गया है। अब उनकी जगह एडी बेसिक को प्रभार मिला है।

विज्ञापन
Shamli: BSA Rahul Mishra has been removed in the bribery case of one lakh
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में अध्यापिका से एक लाख रुपये के रिश्वत प्रकरण में बीएसए राहुल मिश्रा को शासन ने हटा दिया है। उन्हें बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ से संबद्ध किया है। बीएसए शामली का अतिरिक्त प्रभार एडी बेसिक योगराज सिंह को सौंपा गया है।

विज्ञापन


एक सप्ताह पहले बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाना सहारनपुर की टीम ने बीएसए शामली कार्यालय के लिपिक परिश्रम सैनी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। यह रिश्वत ऊन ब्लॉक के गांव पधाननगर के प्राथमिक विद्यालय की निलंबित प्रभारी अध्यापिका रीना देवी से बहाल करने की एवज में मांगी जा रही थी। 
विज्ञापन


थाना सहारनपुर के प्रभारी निरीक्षक महेश दूबे की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर परिश्रम सैनी और रिश्वत मांगने के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में बीएसए राहुल मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: अधूरी रह गई परवेज मुशर्रफ की ये हसरत, मौत से पहले मेरठ में आकर करना चाहते थे ये काम

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से बीएसए राहुल मिश्रा कार्यालय में नहीं आए। वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय में विभागीय कार्य के लिए जाना बताकर गए हुए हैं। इस प्रकरण को शासन ने गंभीरता से लेते हुए बुधवार को बीएसए राहुल मिश्रा को शामली से हटाकर उन्हें शिक्षा निदेशालय लखनऊ संबद्ध किया गया है। एडी बेसिक योगराज सिंह को बीएसए शामली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दुखद घटना से हिल गया पूरा शहर, गांव में पसरा मातम, जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक तरीके से पांच लोगों की मौत

एडी बेसिक ने बताया कि बीएसए शामली का उन्हें अतिरिक्त प्रभार मिला है। बीएसए शामली राहुल मिश्रा को शिक्षा निदेशालय लखनऊ संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed