{"_id":"670a563701aa33c8e00b84f6","slug":"shamli-both-sisters-who-went-missing-two-days-ago-were-found-safe-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: दो दिन पहले लापता हुई दोनों बहनें सकुशल मिलीं, पूछताछ में बताया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: दो दिन पहले लापता हुई दोनों बहनें सकुशल मिलीं, पूछताछ में बताया सच
Sat, 12 Oct 2024 04:54 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:54 PM IST
सार
शामली शहर के एक मोहल्ले से दो दिन पहले लापता हुई दोनों बहनें सकुशल मिल गई हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली शहर के एक मोहल्ले से दो दिन पहले लापता हुई दोनों बहनें सकुशल मिल गई हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर दोनों बहनें घर छोड़कर सहारनपुर चली गई थी और रात में ट्रेन से शामली पहुंची।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री कक्षा 11 में व दूसरी 14 वषीय पुत्री कक्षा नौ में पढ़ती है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे दोनों पुत्री घर से पड़ोस की सहेली के पास परीक्षा की तैयारी के लिए प्रश्नों पर निशान लगवाने की बात कहकर गई थी।
विज्ञापन
उनके न लौटने पर परिजनों ने सहेली के घर जाकर पता किया तो दोनों वहां नहीं पहुंची थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस के मुताबिक परिजनों के डांटने से क्षुब्ध होकर दोनों घर छोड़कर स्वयं ही सहारनपुर चली गई थी।
विज्ञापन
शनिवार की रात को वे ट्रेन से शामली पहुंची। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे और कोतवाली पुलिस को उनके सकुशल मिलने की सूचना दी।