फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Attack and stone pelting on stopping Garhi Abdullah Khan from bursting firecrackers, two injured

Shamli: गढ़ी अब्दुल्ला खां में पटाखे छुड़ाने से रोकने पर मारपीट और पथराव, दो घायल, आठ गिरफ्त में

Tue, 21 Oct 2025 04:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 21 Oct 2025 04:13 PM IST
सार

गांव में दो पक्षों में बीच में काफी देर तक मारपीट होती रही। लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। 

विज्ञापन
Shamli: Attack and stone pelting on stopping Garhi Abdullah Khan from bursting firecrackers, two injured
घायलों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में सोमवार देर रात पटाखा छुड़ाते समय दो पक्ष आपस में भिड़ गए। आरोप है कि एक पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर एएसपी मौके पर पहुंचे और आठ लोगों को हिरासत में लिया। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

 

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गढ़ी अब्दुल्ला खां के रहने वाले विनोद कुमार ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे उनका पुत्र अंकुर और उसका दोस्त अरविंद मेन बाजार में अरबी मदरसे के पास पटाखे छुड़ाने गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि गढ़ी के ही युवक और उसके साथियों ने पटाखा छुड़ाने से मना किया। इसे लेकर नोकझोंक हो गई। इस दौरान आरोपी के साथ पलठेडी के 12 से अधिक लोग मौके पर आ पहुंचे और लाठी डंडों व तेज धार हथियारों से हमला कर दिया। अरविंद और अंकुर घायल हो गए। दोनों को ऊन सीएचसी में भर्ती कराया गया।
 
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आठ लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार को पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च भी निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed