{"_id":"66fac6760fce56eca50e2fb3","slug":"shamli-as-soon-as-the-marriage-took-place-the-groom-s-friends-did-this-thing-with-the-girls-2024-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: निकाह होते ही दूल्हे के दोस्तों ने लड़कियों के साथ किया ये काम, गांव में हो गया घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: निकाह होते ही दूल्हे के दोस्तों ने लड़कियों के साथ किया ये काम, गांव में हो गया घमासान
Mon, 30 Sep 2024 09:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 30 Sep 2024 09:10 PM IST
सार
मोहम्मदपुर राई गांव में दूल्हे की सलामी के दौरान लड़कियों की वीडियो बनाने पर मारपीट हो गई। दुल्हन के मां-बाप समेत चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोहम्मदपुर राई गांव में दूल्हे की सलामी के दौरान लड़कियों की वीडियो बनाने के विरोध पर पड़ोस के लोगों ने दुल्हन पक्ष पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दुल्हन के पिता व मां समेत परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव मोहम्मदपुर राई निवासी व्यक्ति की बेटी की बरात सोमवार को झिंझाना क्षेत्र के गांव से आई हुई थी। शाम करीब साढ़े 6 बजे घर पर दूल्हे की सलामी की रस्म चल रही थी, जिसमें परिवार के सदस्यों एवं रिश्तेदारों द्वारा गिफ्ट भेंट किए जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के कुछ युवकों ने लड़कियों की वीडियो बनानी शुरू कर दी और उनकी तरफ भद्दे इशारे किए। इसके बाद लड़कियों के फोटो वायरल कर दिए गए, जिस पर दुल्हन पक्ष के परिवार के सदस्यों ने एतराज जताया। इसके बाद आरोपी पक्ष के युवकों तथा लोगों ने घर में घुसकर दुल्हन पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें दुल्हन का पिता, मां, भाई और एक रिश्तेदार घायल हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।