फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Animal remains were lying on the roof of the house, someone informed the police, know what happened

Shamli: घर की छत पर पड़े थे पशु के अवशेष, किसी ने पुलिस को दी खबर, जानें फिर क्या हुआ...

Sun, 20 Apr 2025 01:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 20 Apr 2025 01:00 PM IST
सार

मोहल्ला पंसारियान में एक घर की छत पर संदिग्ध हालात में पशु के अवशेष मिले। 
पुलिस पहुंची तो कुछ देर बाद ही आकर हिंदू संगठनों के लोगों ने हंगामा कर दिया और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Shamli: Animal remains were lying on the roof of the house, someone informed the police, know what happened
मोहल्ला पंसारियान में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के मोहल्ला पंसारियान में बड़ी माता मंदिर के निकट गली में एक घर की छत पर संदिग्ध हालात में पशु के अवशेष और करीब पांच किलो मांस मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के लोगों ने प्रतिबंधित पशु का मांस व अवशेष बताते हुए हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन

 

रविवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला पंसारियान निवासी अय्याज के घर पर तलाशी ली। छत पर पशु के कटे हुए चार पैर और मांस बरामद हुआ। इसकी जानकारी मिलने पर बजरंग दल, हिंदू रक्षक दल और अन्य हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों की भीड़ भी इकट्ठी हो गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने फिलहाल पशु के अवशेष और मांस के बारे में जानकारी होने से इंकार करते हुए कहा कि उनके घर की छत पर किसी ने साजिश के तहत फेंका है। पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर बरामद मांस के नमूने लिए। हिंदू संगठनों के लोगों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed