फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli and Wool Block winners in Kabaddi

कबड्डी में शामली और ऊन ब्लॉक विजेता

Wed, 14 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shamli and Wool Block winners in Kabaddi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

- उधम सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता आयोजित
फोटो शामली। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में मंगलवार को जिला स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन उधम सिंह स्टेडियम में किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर ने बताया कि इस दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती और वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कबड्डी में पुरुष वर्ग में शामली ब्लॉक प्रथम और कांधला ब्लॉक की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालिका कबड्डी में प्रथम स्थान पर ऊन ब्लॉक और द्वितीय स्थान पर कांधला ब्लॉक की टीम रही।
इससे पहले मुख्य अतिथि डीएम जसजीत कौर ने प्रतियोगिता के साथ कबड्डी मैट का भी शुभारंभ किया। उन्होंने शामली और थानाभवन ब्लॉक के कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। डीएम ने कहा कि स्टेडियम को बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव को स्टेडियम में कराए जाने वाले जरूरी कामों का इस्टीमेट जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि जनपद में डीएम के प्रयास से 50 खेल मैदान तैयार हो गए हैं और 40 का कार्य प्रगति पर है। भैंसवाल गांव में 46 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम बनेगा, जिसके लिए 10 करोड़ रुपये भी मिल भी चुके हैं। इस स्टेडियम में 15 से 20 खेल होंगे और उच्च स्तर के कोच भी होंगे। उन्होंने बताया कि जिले में वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट के लिए एथलेटिक्स खेल का चयन किया गया है। इसके अलावा खेलकूद प्रोत्साहन समिति का गठन भी हो गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर एमएलसी वीरेंद्र सिंह और ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर एनवाईकेएस असलम खान, कबड्डी कोच संजीव कुमार और एथलेटिक कोच संदीप, जिला एथलेटिक संघ सचिव जबर सिंह खैवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed