फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli and Thanabhavan Mill paid 8.60 crores

कार्रवाई के डर से मिलों ने किया भुगतान

Wed, 22 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shamli and Thanabhavan Mill paid 8.60 crores
शामली और थानाभवन मिल ने किया 8.60 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन

शामली। शामली और थानाभवन शुगर मिलों ने पिछले पेराई सत्र का 8.60 करोड़ के भुगतान की एडवाइस कर दी है।
पिछले दिनों लखनऊ में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कई शुगर मिल प्रतिनिधियों की बैठक ली गई थी। मिल प्रतिनिधियों ने 20 जनवरी तक पिछले सत्र का पूरा भुगतान करने का वादा किया था, लेकिन इसके बाद भी भुगतान नहीं हुआ। सोमवार को कलक्ट्रेट में किसान दिवस में इसे लेकर भाकियू नेता भड़क गए और खूब हंगामा हुआ। गन्ना भुगतान ना करने पर मिलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई गई। बाद में 24 घंटे में पिछले सत्र का पूरा भुगतान करने और ना होने पर मिलों पर कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ था। मंगलवार को गन्ना अफसर मिलों पर भुगतान का दबाव बनाते रहे, जिसके बाद देर रात डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि थानाभवन शुगर मिल ने पिछले सत्र का 4.60 करोड़ और शामली शुगर मिल ने चार करोड़ के भुगतान की एडवाइस बना दी हैं, जो बुधवार तक बैंकों में चली जाएंगी । थानाभवन शुगर मिल का बकाया 3.88 करोड़ और शामली मिल के 5.98 करोड़ के बकाया भुगतान भी प्रक्रिया चल रही है। संभवत बुधवार तक ये भी हो जाएगा। डीसीओ ने बताया कि मिलों की ओर से भुगतान की प्रक्रिया कर दी गई है। जल्द ही पूरा भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed